फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पछुआ हवाओं से बढ़ी गलन

विज्ञापन
विज्ञापन
फैजाबाद। नए साल से शुरू हुई सर्दी की कंपकपाहट शनिवार की दोपहर में कुछ कम रही। पांच दिन बाद जब सूर्यदेव के दर्शन हुए तो लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि लोगों की जब सुबह नींद खुली तो आसमान कुछ साफ पाने से सूर्यदेव के दर्शन की उम्मीद बढ़ गई, जो दिन चढ़ते-चढ़ते साकार हो गई। दोपहर करीब 12 बजे तेज धूप निकलने से लोग अपने घर और मैदानों में धूप सेंकते नजर आए। लेकिन पछुआ हवाओं से सुबह-शाम गलन बनी रही। शाम होते ही लोग फिर से कड़ाके की ठंड की चपेट में आए। मौसम विभाग अभी भी ठंड से कुछ खास राहत न मिलने की आशंका जता रहा है।
विज्ञापन

जबरदस्त शीतलहरी से जूझ रहे लोगों को शनिवार को राहत मिल गई। आसमान साफ होने के कारण दोपहर में खिली तेज धूप ने लोगों को सर्दी से निजात दिलाई। अपने घरों की छतों और घर के बाहर स्थित मैदानों में लोग धूप सेंकते नजर आए। शहर के कई पार्क भी गुलजार रहे। सप्ताह का द्वितीय शनिवार होने से अवकाश होने व स्कूलों में भी छुट्टी होने से शहर के गुलाबबाड़ी, कंपनी गार्डेन आदि कई पार्कों में लोगों की भीड़ उमड़ी। दोपहर को धूप में तेजी आने के बाद लोग छतों व बाजारों व खुले में धूप सेंकते देखे गए। धूप में तेजी होने के कारण लोगों को कड़ाके की ठंड से काफी राहत मिली है। लोगों ने कई दिनों के डंप पड़े कपड़ों को तेज धूप होने के कारण धुल दिया। शनिवार को 2.1 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चल रही उत्तरी-पश्चिमी हवाओं से गलन बरकरार रही। दिन में धूप होने से तो गलन थोड़ी बेअसर रही, लेकिन शाम ढलते ही इन बर्फीली हवाओं ने अपना करिश्मा दिखाया और लोग फिर ठंड से कांपने लगे। धूप के कारण तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। शनिवार को दिन के तापमान में उछाल आया और 11 डिग्री से उछलकर 18.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया, न्यूनतम तापमान छह डिग्री रहा। आर्र्दता अधिकतम 100 प्रतिशत तो न्यूनतम 62 फीसदी रही। नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम विभाग के अनुसार अभी सुबह-शाम धुंध छायी रहेगी और गलन भरी ठंडी का सितम जारी रहेगा।

थमी रही ट्रेनों की रफ्तार
शनिवार की दोपहर तेज धूप निकलने से लोगों ने राहत जरूर महसूस की, लेकिन सुबह-शाम धुंध होने की वजह से ट्रेनों की रफ्तार थमी रही। शनिवार को भी फैजाबाद-दिल्ली एक्सप्रेस, किसान एक्सप्रेस, सियालदह, दून एक्सप्रेस, कैफियात एक्सप्रेस, साबरमती सहित कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों विलंब से पहुंचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें