फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरयू यमुना व सद्भावना एक्सप्रेस निरस्त, यात्री परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। मौसम की मार लगातार ट्रेनों के संचालन पर साफ दिख रही है। शुक्रवार को अकबरपुर रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली दो ट्रेनें सद्भावना अप व सरयू यमुना अप के निरस्त रहने से यात्रियों को दिक्कतें र्हुइं। 50 से अधिक यात्रियों को अपना रिजर्वेशन कैंसिल कराकर वापस लौटना पड़ा। इसके अलावा करीब आधा दर्जन ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों लेट पहुंचीं। इससे अन्य यात्रियों को भी आवागमन में परेशानी हुई।
विज्ञापन

सर्दी शुुरू होने के साथ ही ट्रेनों के विलंब से चलने का सिलसिला शुरू हो जाता है। इससे यात्रियों को मुश्किलों का भी सामना करना पड़ता है। अपने गंतव्य तक जाने के लिए यात्रियों को घंटों स्टेशन पर बैठकर ट्रेनों का इंतजार करना पड़ता है। शुक्रवार को भी बड़ी संख्या में यात्री ट्रेनों के इंतजार में परेशान होते दिखे। सरयू यमुना अप व सद्भावना अप एक्सप्रेस ट्रेन से यात्रा करने के लिए पहुंचे यात्रियों को उस समय मायूस होना पड़ा, जब पता चला कि यह ट्रेन निरस्त हैं। पहले से आरक्षित टिकट कराने वाले यात्रियों ने टिकट कैंसिल करा दिया। कई लोगों ने तो जाने का कार्यक्रम ही निरस्त कर दिया तो कई यात्री अन्य ट्रेनों से अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए। इसके अलावा मरुधर डाउन एक्सप्रेस निर्धारित समय से साढ़े 10 घंटे की देरी से अकबरपुर रेलवे स्टेशन पहुंची। कोटा पटना डाउन निर्धारित समय से 12 घंटे, फरक्का डाउन निर्धारित समय से साढ़े 4 घंटे विलंब से चली। ट्रेनों के विलंब से चलने के चलते यात्रियों को घंटों स्टेशन पर बैठकर इंतजार करना पड़ा। यात्रियों का कहना है कि सरकार को ट्रेनों का भाड़ा बढ़ाने के साथ ही उसकी लेटलतीफी को लेकर भी आवश्यक प्रयास सुनिश्चित करना चाहिए। जिससे यात्री समय से अपने गंतव्य तक पहुंच सकें। उधर, स्टेशन अधीक्षक जियालाल ने बताया कि ट्रेनों के विलंब से चलने के चलते यात्रियों को थोड़ी बहुत असुविधा हो रही है। इसके चलते ही उन्हें तत्परतापूर्वक सूचनाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें