फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 15 मिनट में भर गईं तत्काल की 515 सीटें

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। छठ पर्व के बाद दिल्ली व मुंबई लौटने वाले यात्री शनिवार को परेशान दिखे। रविवार की ट्रेनों में कन्फर्म टिकट के लिए शनिवार को तत्काल बुकिंग में मारामारी देखने को मिली।
विज्ञापन

दिल्ली की ट्रेनों में 215 तत्काल की सीटें थीं, वहीं मुंबई की ट्रेनों में 300 से अधिक सीटें थीं। यह 15 मिनट में फुल हो गई हैं। 30 फीसदी यात्रियों को तत्काल से राहत मिल सकी। दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए खड़े यात्रियों को ज्यादा मुश्किलें उठानी पड़ी। दरअसल, दिल्ली के लिए रोडवेज की ओर से अतिरिक्त बसों का संचालन भी किया जा रहा है। ऐसे में जिन्हें ट्रेनों में सीटें नहीं मिलीं, वे बस से रवाना हो गए।



छठ के बाद रविवार को ट्रेनों से लखनऊ आने वालों की भीड़ स्टेशनों पर उमड़ेगी। लखनऊ जंक्शन, चारबाग, गोमतीनगर, ऐशबाग में रेलवे प्रशासन की ओर से यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर अतिरिक्त जवान तैनात किए गए हैं। दूसरी ओर परिवहन निगम लखनऊ से करीब 400 अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा। शनिवार को भी मुंबई जाने वाले यात्रियों की भीड़ सबसे ज्यादा देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें