फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या भूमिपूजन: साकेत महाविद्यालय से सरयू तक 5100 कलश से सजेगी राम नगरी

Sun, 02 Aug 2020 03:39 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

आगामी पांच अगस्त को भव्य श्रीराम मंदिर के शिलान्यास समारोह को दिव्य आभा प्रदान करने के उद्देश्य से अयोध्या महोत्सव न्यास 5100 मिट्टी के कलश को कलात्मक ढंग से सुसज्जित कर रहा है। यह कलश साकेत महाविद्यालय से अयोध्या मार्ग पर लगाए जाएंगे।

विज्ञापन


मिट्टी के घड़ों को कलात्मक ढंग से रंगो, कपड़ों, गोटों, आम के पल्लों और दीपों से सुसज्जित कर इनको तैयार किया जा रहा है। अयोध्या महोत्सव न्यास के अध्यक्ष हरीश कुमार श्रीवास्तव ने बताया यह कलश जनपद की विभिन्न संस्थाओं से जुड़े कलाकार अयोध्या महोत्सव न्यास के पदाधिकारी एवं संस्कार भारती के सदस्य निर्मित कर रहे हैं।

अयोध्या में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रथम आगमन पर नगर को सजाया संवारा जा रहा है। यह कलश मिट्टी के बने हुए हैं जिन को सजाया जा रहा है। इस काम में मुख्य रूप से फरवाही नृत्य के लोक कलाकार विजय यादव, अवधी लोक गायक विवेक पांडे, भजन गायक बृज मोहन तिवारी, चित्रकार शिव बक्श सागर प्रजापति, संस्कार भारती से रेणुका श्रीवास्तव, डॉ. अनुपम पांडे राष्ट्रीय कवि संगम से अरुण द्विवेदी आदि  सहयोग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें