फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5 साल में 50 हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार

Sun, 11 Jan 2015 02:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के अंतर्गत अगले पांच साल में 50 हजार युवाओं को प्रशिक्षित कर उन्हें रोजगार दिया जाएगा। इसके लिए मिशन ने 9 कंपनियों सहित पर्यटन विभाग के साथ समझौता किया है।
विज्ञापन


सोमवार को मुख्यमंत्री आवास पर एक कार्यक्रम में इन कंपनियों और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बीच एमओयू के दस्तावेजों का आदान-प्रदान होगा। कौशल विकास मिशन में अभी तक कपड़ा निर्माता कंपनी रेमंड के साथ एमओयू साइन किया गया था। रेमंड द्वारा अलीगंज स्थित आईटीआई में अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण व रोजगार मुहैया कराया जा रहा है।

इसी क्रम में फ्यूचर कॉर्पोरेट रिसोर्स लिमिटेड, कैफे कॉफी डे, कार्वी, लक्ष्मी कॉट्स इन, जी4एस सिक्योरिटीज, टीएनएस, सुपर हाउस, जायकॉन इलेक्ट्रॉनिक्स सिक्योरिटी सिस्टम सहित 9 कंपनियों और पर्यटन विभाग को इस योजना से जोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

100 लड़कियों को मिलेगा नियुक्ति पत्र

मिशन की निदेशक ऋतु माहेश्वरी ने बताया कि सभी कंपनियों से तीन से पांच साल का एमओयू किया गया है। ये कंपनियां इस मिशन के अंतर्गत पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 50 हजार को अपने-अपने कार्य क्षेत्र में प्रशिक्षित करेंगी और इन्हें रोजगार भी उपलब्ध कराएंगी।

कंपनियां अपनी सुविधानुसार सूबे के विभिन्न जिलों में प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाएंगी। रेमंड वाराणसी, मेरठ, आगरा और गाजियाबाद में अपने प्रशिक्षण केंद्रों की शुरुआत करेगी। निदेशक ऋतु माहेश्वरी ने बताया कि अभी तक मिशन के तहत प्रशिक्षण हासिल करके बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों को रोजगार मिल चुका है।

इनमें से विभिन्न जिलों में स्थापित प्रशिक्षण केंद्रों पर पंजीकृत उन 100 लड़कियों को चुना गया है जिन्हें किसी कंपनी में नौकरी मिल चुकी है। इन सभी को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अपने आवास पर नियुक्ति पत्र देंगे। इस मौके पर उप्र कौशल विकास मिशन की पुस्तिका का विमोचन भी होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें