फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: लखनऊ के इस अस्पताल पर लगा 50 हजार रुपये का जुर्माना, अप्रशिक्षित कर रहे थे इलाज

Mon, 12 Feb 2024 03:52 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

लखनऊ का यह अस्पताल बिना पंजीकरण चल रहा था और यहां अप्रशिक्षित लोग इलाज कर रहे थे। जांच में केजीएमयू का छात्र यहां पर इलाज करता पाया गया।
विज्ञापन
- फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ के खदरा में अवैध तरीके से संचालित मिले एमजे हॉस्पिटल पर स्वास्थ्य विभाग ने फजीहत के बाद 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। जुर्माने की राशि कोषागार में जमा कर दी गई है। हालांकि, अभी तक अस्पताल का पंजीकरण विभाग ने नहीं किया है।

विज्ञापन


मालूम हो कि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जनवरी में खदरा स्थित एमजे हॉस्पिटल पर छापा मारा था। इस दौरान वहां पर तीन मरीज भर्ती मिले थे। अस्पताल का पंजीकरण नहीं था। केजीएमयू का छात्र मरीजों का इलाज करता मिला था। सीएमओ ऑफिस से अस्पताल को नोटिस दिया गया था। उसमें लिखा था कि निरीक्षण में तीन गंभीर मरीज भर्ती मिले। इनका इलाज झोलाछाप के जरिये किया जा रहा था।

अस्पताल में कोई भी कुशल चिकित्सक नहीं था। यह नोटिस सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। इसके बाद अफसरों ने अस्पताल पर जुर्माना लगाने की तैयारी की और 50 हजार रुपये जुर्माने को लेकर फाइल डीएम को भेजी थी।
विज्ञापन


डीएम ने फाइल पर साइन कर दिए हैं। सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल के मुताबिक, अस्पताल पर लगे जुर्माने की राशि कोषागार में जमा करा दी गई है। अस्पताल का संचालन अभी नहीं हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें