फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मुंबई पुलिस की अभिरक्षा से फरार 50 हजार का इनामी गिरफ्तार

Sat, 04 Jan 2025 01:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
मुंबई पुलिस की अभिरक्षा से फरार 50 हजार का इनामी गिरफ्तार
विज्ञापन
लखनऊ। मुंबई पुलिस की अभिरक्षा से फरार 50 हजार के इनामी को एसटीएफ ने शुक्रवार को पॉलीटेक्निक चौराहे से गिरफ्तार किया। आरोपी राकेश कुमार जायसवाल कुशीनगर के ग्राम नंदलाल मनसा छापर, जटहा बाजार का रहने वाला है। आरोपी के खिलाफ जीआरपी चारबाग थाने में भी एफआईआर दर्ज थी। जीआरपी पुलिस ने आरोपी पर 50 हजार का इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन

एसटीएफ के मुताबिक जीआरपी चारबाग में दर्ज मुकदमे में वांछित राकेश के लखनऊ में होने की सूचना मिली थी। पड़ताल के दौरान राकेश पॉलीटेक्निक चौराहे से कुशीनगर जाने के लिए साधन का इंतजार करते पाया गया, जिसे दबोच लिया गया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह मुंबई में रहता था। वहां से वह एक किशोरी को बहला फुसलाकर साथ ले गया था। मामले में उसके खिलाफ वर्ष 2023 में मुंबई के थाना पार्क साइट में दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और बहला फुसलाकर ले जाने की एफआईआर दर्ज की गई थी।

आरोपी को मुंबई पुलिस ने 23 अक्तूबर 2023 को कुशीनगर से गिरफ्तार किया था। राकेश को लेकर पुलिस टीम ट्रेन से मुंबई जा रही थी। इसी दौरान ऐशबाग रेलवे स्टेशन के पास आरोपी बहाना बनाकर बाथरूम चला गया। भीड़ का फायदा उठाकर ट्रेन से कूद गया। आरोपी ने बताया कि वहां से भाग कर वह घर गया था। इसके बाद हैदराबाद भाग गया था। वहीं पर छिपकर रह रहा था। शुक्रवार को लखनऊ के रास्ते कुशीनगर जा रहा था। इसी दौरान एसटीएफ ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें