फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मड़ियांव थाने के पास 50 एसयूवी सवार युवकों ने मचाई अराजकता

Tue, 14 Jan 2025 01:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
मड़ियांव थाने के पास 50 एसयूवी सवार युवकों ने मचाई अराजकता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लखनऊ। मड़ियांव थाने के पास रविवार रात 50 से अधिक एसयूवी सवार युवकों ने सड़क पर बर्थडे पार्टी मनाते हुए एक घंटे तक जमकर अराजकता मचाई। सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मी मूकदर्शक बने रहे। सोमवार को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ तब अधिकारियों ने कार्रवाई का आदेश दिया। पुलिस ने केस दर्ज करते हुए दो युवकों मड़ियांव के गायत्रीनगर निवासी शमशेर अंसारी और सुमित सैनी को गिरफ्तार किया।

मड़ियांव के नौबस्ता निवासी रसूखदार युवक राघवेंद्र का रविवार को जन्मदिन था। वह अपने कई साथियों के साथ 50 से अधिक एसयूवी लेकर थाने के पास पहुंचा। इसके बाद सभी ने सड़क किनारे गाड़ियां खड़ी कर दीं। तेज आवाज में भोजपुरी गाना बजाते हुए कुछ युवक सड़क पर तो कुछ युवक गाड़ियों की छत पर चढ़कर डांस करने लगे। हुड़दंगियों ने बीच रोड पर जमकर आतिशबाजी भी की। कार के बोनट पर रखकर 50 से अधिक केक काटे गए।
विज्ञापन


बीच रोड पर हुड़दंग देखकर लोगों की भीड़ जुट गई। इस दौरान कुछ लोगों ने घटना का वीडियो बनाया। कुछ लोगों ने विरोध करने की हिम्मत की तो युवकों ने धमकाना शुरू कर दिया। सूचना पर मड़ियांव पुलिस भी पहुंच गई। लेकिन रसूखदार युवक के बारे में पता चला तो चुप हो गई।
विज्ञापन


पहचान कराने वालों से झगड़ रहे थे आरोपी
पुलिस ने लोगों की मदद से वीडियो में दिख रहे युवकों की पहचान की। इसका पता चलने पर आरोपी शमशेर और सुमित पहचान करने वालों से झगड़ा करने लगे। सूचना पर पहुंची मड़ियांव पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया और शांतिभंग में कार्रवाई की। दोनों का कहना है कि बर्थडे किसका था, उनको नहीं पता। वह साथी संग वहां गए थे। सड़क पर हुड़दंग के मामले में चौकी इंचार्ज नौबस्ता प्रदीप यादव ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर मड़ियांव शिवानंद मिश्र का कहना है कि वीडियो की मदद से बाकी आरोपियों की पहचान की जा रही है। सूत्र बताते हैं कि राघवेंद्र एक नेता के करीबी का परिचित है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें