फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू के मरीजों में 50 फीसदी गोमती नगर, इंदिरानगर के

विज्ञापन
विज्ञापन
डेंगू के मरीजों में 50 फीसदी गोमती नगर, इंदिरानगर के
विज्ञापन

कोरोना की मार झेल चुके इंदिरानगर और गोमती नगर में अब डेंगू का डंक तेज हो गया है। शहर में अब तक मिले 150 से अधिक मरीजों में 50 फीसदी विपिन खंड, विराज खंड और इंदिरानगर के हैं।
बृहस्पतिवार को अलग-अलग क्षेत्रों में डेंगू के 10 मरीज मिले। राजधानी मेें डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए अफसर अब प्रभावित क्षेत्रों में एंटीलार्वा के छिड़काव और फॉगिंग के लिए टीमें बढ़ाने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

नेशनल वेक्टर्न बॉर्न डिजीज कंट्रोल के नोडल अफसर डॉ. केपी त्रिपाठी का कहना है कि जिन इलाकों में डेंगू के अधिक मामले सामने आए हैं, वहां स्वास्थ्य विभाग की टीमें निरीक्षण कर रही हैं।
बृहस्पतिवार को टीम ने विपिन खंड का दौरा किया तो छह घरों में लार्वा मिला। इस पर उन्हें नोटिस भी दिया गया। बताया कि नए मिले मरीजों में कुछ का घर पर इलाज चल रहा था।
विज्ञापन

सिविल में बेड आरक्षित
सिविल और बलरामपुर अस्पताल में रोजाना डेंगू के करीब 15 मरीज इलाज कराने पहुंच रहे हैं। वहीं, सिविल में डेंगू मरीजों के लिए 30 बेड का वार्ड भी आरक्षित कर दिया गया है। सीएमएस डॉ. एसके नंदा ने बताया कि अभी डेंगू के सात मरीज भर्ती हैं। कहा कि डेंगू की आशंका पर मरीज का नमूना एलाइजा जांच के लिए केजीएमयू भेजा जाता है। इस बार कई ऐसे मरीज आए जिनमें प्लेटलेट्स बहुत तेजी से कम हुई। इससे दो से तीन दिन में ही उनकी हालत गंभीर हो गर्ठ। वहीं, बलरामपुर अस्पताल में भी रोजाना 7-8 मरीज डेंगू के मिल ही जाते हैं। मौजूदा समय में डेंगू वार्ड में 10 से ज्यादा मरीज भर्ती हैं। डेंगू के सामान्य लक्षणों में तेज बुखार आना। हड्डियों व जोड़ों में फटने जैसा महसूस होना।
बढ़ाई जाएंगी टीमें
सीएमओ डॉ. संजय भटनागर ने बताया कि डेंगू की रोकथाम के लिए एंटीलार्वा के छिड़काव व फॉगिंग की टीमें बढ़ाई जाएगीं। इसके लिए शासन को पत्र भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें