फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का 50 प्रतिशत निर्माण पूरा 

Fri, 26 Mar 2021 02:05 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
highway
विज्ञापन
बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे परियोजना का 50 प्रतिशत से अधिक निर्माण पूरा हो गया है। यूपीडा के सीईओ अवनीश अवस्थी ने दावा किया कि बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे में यमुना नदी पर बनने वाले ब्रिज का निर्माण सबसे कम समय (6-8 महीने) में पूरा कर देश में एक नया रिकॉर्ड बनाया जाएगा। यूपीडा दफ्तर में बृहस्पतिवार को सीईओ अवनीश अवस्थी ने यमुना, बेतवा और केन नदियों पर बनाए जा रहे पुलों की समीक्षा भी की।
विज्ञापन


अवस्थी ने बताया कि 296 किलोमीटर लंबे बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर आरओबी एवं स्ट्रक्चर के निर्माण का कार्य भी तेजी से कराया जा रहा है। यूपीडा के मुख्य अभियंता मनोज कुमार गुप्ता ने बताया गया कि बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे में 140 किलोमीटर लंबाई में बिटुमिनस(डामरी) स्तर तक का कार्य पूर्ण हो चुका है। उन्होंने बताया कि बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे में अब तक समतलीकरण का कार्य 97 प्रतिशत, मिट्टी बिछाने का काम 83 प्रतिशत तक पूरा हो गया है। 818 में से 527 स्ट्रक्चर्स बनाए गए हैं। सभी 14 दीर्घ सेतुओं एवं 4 रेलवे ओवर ब्रिज का कार्य प्रगति पर है। निर्माणाधीन 18 फ्लाईओवर में से 16 फ्लाईओवर का कार्य पाइल स्तर तक पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें