फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एयर क्राफ्ट मेंटेनेंस इंस्टीट्यूट के 16 छात्रों की फीस के 50 लाख हड़पे

Sun, 12 Oct 2025 02:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। आशियाना सेक्टर-एम निवासी राघवेंद्र कुमार यादव ने जम्मू के अखनूर निवासी बिजनेस पार्टनर करन कोदी और बिहार में कटिहार के रहने वाले इंद्रजीत यादव पर 16 बच्चों की फीस के 50 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। एसीपी कृष्णानगर विकास पांडेय के आदेश पर बंथरा पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन


राघवेंद्र बंथरा में लखनऊ-कानपुर हाईवे के पास स्थित फाल्कन इंस्टीट्यूट ऑफ एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियर्स के संचालक है। इंस्टीट्यूट में बच्चों को विमान के मेंटेनेंस संबंधित विषयों को पढ़ाया जाता है। संचालक के मुताबिक 2021 में उनका परिचय ओरिएशन ऐवीएशन प्रालि के निदेशक करन कोदी और इंद्रजीत से हुआ था। दोनों ने साथ मिलकर काम करने की बात कही थी और 22 दिसंबर 2021 में दोनों पक्षों में एमओयू पर हस्ताक्षर हुए थे। एमओयू दस साल तक मान्य था। करन और इंद्रजीत की 28 फीसदी हिस्सेदारी और फाल्कन इंस्टीट्यूट में अन्य राज्यों के बच्चों के दाखिले कराने की जिम्मेदारी तय हुई थी। राघवेंद्र का आरोप है कि इस बीच दोनों आरोपियों ने 16 बच्चों की दाखिले की फीस के 50 लाख रुपये हड़प लिए और भाग निकले। पीड़ित ने जब संपर्क कर फीस मांगी तो आरोपी 2025 तक टरकाते रहे। परेशान होकर उन्होंने एसीपी कृष्णानगर से शिकायत की।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर राजदेव प्रजापति के मुताबिक मामले की विवेचना चल रही है, जो भी साक्ष्य सामने आएंगे उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें