लखनऊ। हजरतगंज की नाजा मार्केट में कंप्यूटर पार्ट्स की दुकान चलाने वाले तीन कारोबारियों ने दो व्यापारियों पर उनसे व 35 अन्य से 50 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। तीनों पीड़ितों ने संयुक्त रूप से हजरतगंज थाने में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कारोबारी उपकार सिंह, हर्ष बंसल और सुभाष चंद्र ने बताया कि वे कंप्यूटर पार्ट्स का काम करते हैं। नवंबर 2025 में लालबाग स्थित भोपाल हाउस में मध्य प्रदेश के राजकोट निवासी कानाराम मानाराम चौधरी और राजस्थान के कोटा निवासी धीरज खेमराम चौधरी ने आइकॉन कंप्यूटर नाम से दुकान खोली थी। व्यापारिक रिश्ते और भरोसा बढ़ने पर आरोपियों ने उनसे व 37 अन्य कारोबारियों से 50 लाख रुपये का माल लिया। बाद में वे दुकान बंद करके भाग गए। इतना ही नहीं आरोपियों ने उधार लेते समय जो आधार कार्ड, पैन कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस दिए थे, वे फर्जी निकले। इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि दरोगा इरफान अहमद मामले की विवेचना कर रहे हैं। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
कुरुक्षेत्र। टीम केयूके स्टार खुशी जाहिर करते हुए । स्वयं