फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बिहार से पंजाब भेजा जा रहा 50 किलो गांजा पकड़ा, दो गिरफ्तार

Fri, 19 Dec 2025 02:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। बिहार से पंजाब भेजा जा रहा 50 किलो गांजा उत्तर व पूर्वोत्तर रेलवे की आरपीएफ क्राइम ब्रांच ने ऑपरेशन नार्कोस चलाकर पकड़ा। साथ ही तस्करी के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की कीमत साढ़े सात लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन


बिहार के देसरी से पंजाब के लुधियाना के लिए गांजे की बड़ी खेप ले जाने की सूचना मिलने पर आरपीएफ क्राइम ब्रांच की टीम सक्रिय हुई। न्यू तिनसुकिया एक्सप्रेस बृहस्पतिवार सुबह 5:40 बजे लखनऊ के प्लेटफार्म नंबर चार पर पहुंची। इसकी जनरल बोगी में जांच कर 10 बैगों में कुल 54 पैकेट बरामद किए गए। इनमें 50 किलो गांजा मिला। मौके से बिहार के वैशाली निवासी भोला साहनी और समस्तीपुर के सुदामा को गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों ने बताया कि गांजे को लुधियाना में पंकज नाम के तस्कर को साैंपा जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें