फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 50 अवैध होर्डिंग हटवाए, 1.05 करोड़ रुपये प्रचार शुल्क वसूला

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। नगर निगम की टीम ने बृहस्पतिवार को भी अवैध होर्डिंगों के खिलाफ अभियान चलाया। उन विज्ञापन एजेंसियों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई, जिन्होंने प्रचार शुल्क जमा नहीं किया था। अलग-अलग इलाकों से 50 अवैध होर्डिंगों को हटाकर 1.05 करोड़ रुपये प्रचार शुल्क वसूला गया।
विज्ञापन

प्रचार अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह, प्रचार निरीक्षक पंकज अवस्थी और कृष्ण मगन सिंह की अगुवाई में सुल्तानपुर रोड, शहीद पथ के आसपास और कानपुर रोड से अवैध विज्ञापन पट हटाए गए। नगर निगम की ओर से यह कार्रवाई अमर उजाला के अवैध होर्डिंगों के खिलाफ अभियान चलाने के बाद की जा रही है। चार दिन से शहर भर में छोटे-बड़े मिलाकर करीब 200 अवैध होर्डिंग हटाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें