फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच साल के देवाज्ञ ने अपने नाम किए ये सात विश्व रिकॉर्ड, केजीएमयू ने बनाया ब्रैंड एंबेसडर

Fri, 14 Jun 2019 12:06 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
देवाज्ञ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
लखनऊ शहर के नन्हे संगीत उस्ताद देवाज्ञ ने फिर विश्व रिकार्ड बनाया है। पांच वर्षीय देवाज्ञ ने गोल्डेन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया। ड्रम पर एक मिनट में 10 हजार बीट्स निकालने वाले देवाज्ञ ने एक ही सात विश्व रिकार्ड बनाए। वह सिन्थेसाइजर, ड्रम, तबला, कैजान, द बुका व गिटार बजाने में एक समान महारथ रखता है। देवाज्ञ केजीएमयू के नेत्र रोग विभाग के ब्रांड एंबेसडर भी है।
विज्ञापन


देवाज्ञ जब दो वर्ष का था तभी से वाद्य यंत्र बजाता है। देश में कम उम्र के वाद्य यंत्र बजाने वाले कलाकारों में देवाज्ञ सबसे छोटा है। उसने देश के अलग-अलग हिस्सों में 160 से अधिक लाइव ड्रम सोलो शो पेश किए हैं। महज इतनी कम उम्र में कुंभ मेला, दिल्ली, शिरडी समेत सभी प्रमुख शहरों में अपनी प्रस्तुतियां दी हैं। 

उसकी लोकप्रियता को देखते हुए केजीएमयू ने अगले पांच साल के लिए उसे आईबैंक का ब्रांड एंबेसडर चुना है। अब विश्व रिकॉड अपने नाम कर चुके देवाज्ञ की इस उपलब्धि पर केजीएमयू भी खुद को गौरवाविंत महसूस कर रहा है। देवाज्ञ की मां राशि दीक्षित ने बताया कि उनका बेटा इतने लंबे वादन या परफार्मेस के लिए कोई खास रियाज नहीं करता है। 

वह अपने गुरू के दिशा-निर्देश के अनुसार तैयारी करता है। बताया कि अब तक 60 से अधिक सोलो और 100 से अधिक ग्रुप प्रस्तुतियां दे चुके देवाज्ञ थियेटर भी सीख रहे हैं। बताया कि देवाज्ञ ने पिता को ड्रम वादन करता देख उसे सीख लिया था। बेटे के नाम पर सात गोल्डन अवार्ड से नवाजे जाने पर पिता प्रतीक दीक्षित की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
विज्ञापन

बनाएं यह रिकॉर्ड

  • अधिकतम ड्रम बीट्स : एक मिनट में 2,122 बार स्टिक से बीट्स निकाली। 
  • अधिकतम पैराडिडल्स (एक मिनट में 35 बार) : यूके की ड्रम वादन शैली जिसमें किसी एक ड्रम को लगातार चार बार बजाते हुए शुरुआत करके चार ड्रमों को चार-चार बार बजाना होता है। 
  • एक मिनट में 72 बीट्स निकालीं। ड्रम स्टिक से ड्रम के चार वाद्य यंत्रों को चार बार बजाने पर एक बीट्स मानी जाती है। 
  • अधिकतम ड्रम रोल : ड्रम के छह वाद्यों को चार के अनुपात में बजाना। एक मिनट में 39 ड्रम रोल बजाए। 
  • अधिकतम किक बेस बीट्स (पैरों से बीट्स बजाना) : एक सेकेंड में नौ बार बजाई।  
  • अधिकतम ड्रम बीट्स पैर से : एक मिनट में 203 बार बजाई। 
  • फास्टेस्ट परफॉर्मेंस : छह मिनट 25 सेकेंड में दस हजार ड्रम बीट्स बजाई। 
  • तीन मिनट में अधिकतम 5,500 ड्रम बीट्स निकाली। (गिनीज बुक में आवेदन लंबित)  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें