फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः झील और पानी के गड्ढे में डूबकर पांच की मौत

Sun, 19 Jul 2015 11:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव के मौरावां के अलग-अलग स्थानों पर डूबने से तीन बच्चियों की मौत हो गई। शनिवार को दो बच्ची महना झील में तो एक सई नदी में डूब गई। कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने तीनों का शव बाहर निकाला।
विज्ञापन


वहीं बांदा में मवेशी चराने गए दो बालकों की शनिवार को पानी भरे गहरे गड्ढे में डूबकर मौत हो गई। तैराकों ने दोनों के शव ढूंढ निकाले।

उन्नाव के मौरावां के भईयाखेड़ा गांव निवासी रामजीवन लोधी की बेटी सोनम (10),पड़ोस में रहने वाले दिनेश लोधी की बेटी खुशबू (9) और बाबूलाल की बेटी नीलम शनिवार दोपहर गांव के पास ही स्थित महना झील के पास बकरियां चराने गईं थीं।

झील के बीच में मिट्टी निकालने से हुए गड्डे में पानी भरा देख सोनम और खुशबू नहाने लगीं। इसी दौरान सोनम पानी में डूबने लगी। उसके शोर मचाने पर खुशबू ने उसे बचाने का प्रयास किया तो वह भी डूब गई।
विज्ञापन


दोनों बच्चियों के डूबने पर नीलम शोर मचाते हुए आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों को जानकारी दी। ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दोनों की तलाश शुरू की। कुछ देर बाद दोनों का शव मिला।

सूचना पर प्रधान जागेश्वर और जिला पंचायत सदस्य महेंद्र लोधी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचना दी गई। परिजनों ने बताया कि सोनम पांच बहनों और एक भाई में सबसे छोटी थी। इसी क्रम में औरास थाना क्षेत्र के छरहती निवासी जेजे की बेटी गुड़िया (11) अपने चचेरे भाई बहनों के साथ बकरी चराने गई थी।
विज्ञापन

गड्ढे में नहाने उतरे दो बच्चे डूबे

सई नदी में हाथ पैर धोते समय फिसल कर गहरे पानी में चली गई। भाई-बहन के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने तलाश शुरू की। कुछ देर बाद उसका शव मिला।

बांदा के नरैनी रोड नवाब टैंक निवासी देव कुमार यादव का पुत्र छोटेलाल (9) और उसके भतीजे धन्नी यादव का पुत्र दीपक (10) मवेशी चराने खेत गए थे। इंजीनियरिंग कालेज के पीछे उनके खेत में गहरा गड्ढा और बंधी होने से लगभग छह फीट गहरा जलभराव था।

उमस भरी धूप में दोनों बच्चे गड्ढे में नहाने लगे और डूब गए। सूनसान जगह होने से किसी की नजर नहीं पड़ी। दोपहर एक बजे तक दोनों खाना खाने घर नहीं पहुंचे तो घर वालों को चिंता हुई।

परिजनों ने दोनों बालकों की तलाश शुरू कर दी। इसी दौरान लोगों को खेत में स्थित पानी भरे गड्ढे में चप्पल उतराती दिखाई दीं। आशंका होने पर पड़ोसियों के साथ तैराकों ने गड्ढे में तलाश किया। एक घंटे की मशक्कत के बाद दोनों के शव गड्ढे से तैराकों ने बरामद कर लिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें