यूपी में स्वाट टीम और भदोखर पुलिस ने शुक्रवार की रात चेकिंग के दौरान पांच लाख रुपये कीमत की अंग्रेजी शराब बरामद की। कार पर लादकर शराब को डलमऊ की तरफ ले जाया जा रहा था।
पुलिस के मुताबिक अंबाला से तस्करी करके शराब यहां लाई जा रही थी। शराब तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। बरामद की गई शराब की बोतलों पर फार सेल इन अरुणाचल प्रदेश ओनली अंकित है।
पुलिस का कहना है कि तस्करों की तलाश की जा रही है। भदोखर थानेदार एसएन यादव और स्वाट टीममुंशीगंज-डलमऊ रोड पर मिसरनपुर तिराहा पर चेकिंग लगाए हुए थी।
इसी दौरान कार संख्या यूपी 33 एए 5455 गुजरी। जैसे ही गाड़ी रोका गया,वैसे ही उस पर सवार लोग अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। पुलिस ने तलाशी ली तो गाड़ी पर अंग्रेजी शराब की बोतलें रखी थीं।