फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपोत्सव में जलाए जाएंगे 5 लाख 51 हजार दीये : पर्यटन राज्यमंत्री

Thu, 05 Nov 2020 09:55 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
अयोध्या( फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पर्यटन राज्यमंत्री ( स्वतंत्र प्रभार) डॉ. नीलकंठ तिवारी ने कहा कि इस साल अयोध्या में दीपोत्सव पर 5 लाख 51 हजार दीये जलाकर एक बार फिर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराया जाएगा। पर्यटन मंत्री ने बृहस्पतिवार को पर्यटन निदेशालय के सभाकक्ष में दीपोत्सव-2020 के आयोजन की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि दीपोत्सव का आयोजन पर्यटन विभाग,  संस्कृति विभाग, अयोध्या के जिला प्रशासन और  डॉ.  राम मनोहर लोहिया विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में दिनांक 12 से 16 नवम्बर तक किया जाएगा।
विज्ञापन


पर्यटन मंत्री ने कहा कि  नोडल अधिकारियों द्वारा सभी कार्यो की गुणवता की जाँच की जाएगी। उन्होंने दीपोत्सव में कोरोना की रोकथाम के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन का पालन करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में विभाग के प्रमुख सचिव मुकेश कुमार मेश्राम, महानिदेशक एनजी रवि कुमार और संयुक्त निदेशक अविनाश चन्द्र मिश्र सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें