फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 179 राजस्व ग्रामों में बांटी गईं 49 हजार 840 घरौनियां

Sat, 18 Jan 2025 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट के तथागत हाल में शनिवार को स्वामित्व योजना के तहत ग्रामीण आवासीय अभिलेख-सम्पत्ति कार्ड (घरौनी) का वितरण किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी ने डीएम, विधायक, भाजपा जिलाध्यक्ष व जिला पंचायत अध्यक्ष के साथ दीप प्रज्वलित करके की। इस दौरान जिलेभर के 179 राजस्व ग्रामों की 49 हजार 840 घरौनियों का वितरण किया गया।
विज्ञापन

अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री ने कहा कि स्वामित्व योजना के तहत ग्रामीणों को घरौनियों का वितरण किया जा रहा है। इसका शुभारंभ प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली व मुख्यमंत्री ने लोक भवन लखनऊ से वर्चुअल माध्यम से किया है। इस मौके पर भिनगा तहसील क्षेत्र के 592 ग्रामीणों को ग्रामीण आवासीय अभिलेख का डिजिटल माध्यम से वितरण किया गया। डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि स्वामित्व योजना के तहत जिले में 179 राजस्व ग्रामों की 49 हजार 840 घरौनी तैयार की गई है। जिसका भिनगा, इकौना व जमुनहा तहसील में कार्यक्रम आयोजित कर डिजिटल रूप से वितरण किया गया है। इस योजना के माध्यम से किसी व्यक्ति को घर के संबंध में विवादों का सामना नहीं करना पडेगा। जिस प्रकार से खेतों का वैधानिक अभिलेख खतौनी है, वैसे ही घर का वैधानिक अभिलेख घरौनी होगा। इससे निश्चित ही पात्रों को लाभ मिलेगा।
इस दौरान श्रावस्ती विधायक रामफेरन पांडेय, एमएलसी पद्मसेन चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रकाश त्रिपाठी, अध्यक्ष जिला पंचायत दद्दन मिश्रा, एसपी घनश्याम चौरसिया, सीडीओ अनुभव सिंह, एडीएम अमरेन्द्र कुमार वर्मा, एसडीएम भिनगा पीयूष जायसवाल व एसके राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं इस दौरान इकौना तहसील में घरौनी स्वामित्व वितरण कार्यक्रम के दौरान एसडीएम ओमप्रकाश ने स्वच्छता व नशा मुक्ति की शपथ भी दिलाई। यहां तहसीलदार प्रद्युम्न पटेल, नायब तहसीलदार केके गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें