फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों के 49 शिक्षकों को आज मिलेगा ‘राज्य शिक्षक पुरस्कार’

Tue, 03 Sep 2019 09:18 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के 49 शिक्षकों को बुधवार को ‘राज्य शिक्षक पुरस्कार’ से सम्मानित किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री सतीश द्विवेदी इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित समारोह में शिक्षकों को 25-25 हजार रुपये नकद, प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित करेंगे।

विज्ञापन


बेसिक शिक्षा विभाग ने इस वर्ष हर जिले से एक परिषदीय शिक्षक को राज्य शिक्षक पुरस्कार देने का निर्णय किया था। लेकिन, विभाग की सख्ती के चलते प्रदेश के 75 में से 49 जिलों में ही पुरस्कार के लिए शिक्षक चयनित हुए हैं।

विभाग के विशेष सचिव चंद्रशेखर ने बताया कि 26 जिलों से शिक्षक पुरस्कार के लिए संस्तुति प्राप्त नहीं हुई है। इन जिलों में पुरस्कार के लिए द्वितीय चरण की प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अवध के इन इन शिक्षकों को मिलेगा राज्य शिक्षक पुरस्कार

राजेश कुमार पांडेय, प्राथमिक विद्यालय यादवपुर तलवापुर, बहराइच
ओम प्रकाश सिंह, प्राथमिक विद्यालय बदलपुर बैरिया, सुर्जनपुर बाजार, बलरामपुर
सुशील कुमार, प्राथमिक विद्यालय गुलरिहा हरख बाराबंकी
राजेश प्रताप सिंह, प्राथमिक विद्यालय, हरिहर वजीरगंज, गोंडा
मोहनी आभा, प्राथमिक विद्यालय, मल्लाहन खेड़ा, बीकेटी लखनऊ
रुचि अग्रवाल, प्राथमिक विद्यालय, पिदौरिया, सीतापुर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें