फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लॉरी में दिल की जांच के लिए 49 दिन का इंतजार

विज्ञापन
लारी कार्डियोलॉजी।
विज्ञापन
लखनऊ। केजीएमयू के लारी कार्डियोलॉजी में हृदय रोगियों की जांच कराना आसान नहीं है। यहां 2डी-ईको जांच के लिए मरीजों को 49 दिन बाद की तारीख दी जा रही है। गंभीर मरीजों को भी तत्काल जांच के बजाय 24 घंटे बाद का समय दिया जा रहा है। इससे मरीजों और उनके तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

लारी कार्डियोलॉजी में पूरे प्रदेश से हृदय रोगी इलाज के लिए पहुंचते हैं। यहां रोजाना करीब 400 मरीजों की ओपीडी होती है। इसके अलावा इमरजेंसी सेवा 24 घंटे संचालित होती है। 2डी-ईको जांच की मांग अधिक होने के कारण लंबे समय से वेटिंग चल रही है। ऐसे में मरीजों की धड़कनें तेज हो रही हैं। वे जांच के लिए निजी केंद्र जाने के लिए मजबूर हैं।
49 दिन बाद मिली तारीख
लखीमपुर निवासी 60 वर्षीय सर्वेश को चिकित्सकों ने हृदय संबंधी बीमारी की आशंका जताते हुए लारी कार्डियोलॉजी की ओपीडी में दिखाने की सलाह दी थी। वह शनिवार सुबह करीब पांच बजे बेटे के साथ लारी पहुंचे। दोपहर करीब एक बजे ओपीडी में चिकित्सक को दिखा सके। डॉक्टर ने बीमारी की पुष्टि के लिए 2डी-ईको जांच लिखी। जांच के लिए उन्हें सात नवंबर की तारीख दी गई। सर्वेश के बेटे ने कर्मचारी से जल्द जांच की तारीख देने का अनुरोध किया, लेकिन उन्हें तय तारीख पर आने के लिए कहा गया। उनका कहना था कि इतने लंबे समय बाद जांच होने से इलाज शुरू होने में देरी हो सकती है।
विज्ञापन

संजय को भी सात नवंबर की तारीख
एक अन्य मरीज 50 वर्षीय संजय ने भी लारी कार्डियोलॉजी की ओपीडी में चिकित्सक को दिखाया। डॉक्टर ने 2डी-ईको जांच लिखी। परिजन जांच की तारीख लेने काउंटर पर पहुंचे तो उन्हें भी सात नवंबर का समय दिया गया। परिजनों का कहना था कि मरीज की तबीयत ठीक नहीं है और चिकित्सक ने जांच जरूरी बताई है। इसके बावजूद करीब डेढ़ माह बाद की तारीख मिली।
Iकेजीएमयू प्रवक्ता ने बताया कि लारी कार्डियोलॉजी में मरीजों का दबाव अधिक है। जांच सस्ती होने के कारण इसकी मांग भी ज्यादा रहती है। रेफरल केसों की संख्या भी अधिक है। इसके बावजूद पूरी क्षमता के साथ मरीजों की जांच की जा रही है। गंभीर मरीजों को प्राथमिकता दी जाती है। I
विज्ञापन

I- डॉ. केके सिंह, प्रवक्ता, केजीएमयूI
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें