यूपी में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने का नया रिकॉर्ड बन गया। शनिवार को एक दिन में सर्वाधिक 4800 मरीज सामने आए हैं। इससे पहले 06 अगस्त को 4658, 03 अगस्त को 4473 और 31 जुलाई को 4453 मरीज मिले थे। एक दिन में सर्वाधिक मरीजों के रिकॉर्ड के साथ ही प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 46177 हो गई है। अब तक कुल 69833 मरीजों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। मरने वाले मरीजों का आंकड़ा भी 2028 हो गया है। अब तक प्रदेश में कुल 119199 पॉजिटिव मरीज सामने आ चुके हैं।
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार शनिवार को लखनऊ में 663, कानपुर में 253, नोएडा 65, गाजियाबाद 103, वाराणसी 221, प्रयागराज 256, बरेली 132, गोरखपुर 226, झांसी 55, जौनपुर 71, मेरठ 50, मुरादाबाद 60, बलिया 103, आगरा 35, अलीगढ़ 101, देवरिया 111, गाजीपुर 92, आजमगढ़ 113, रामपुर 81, अयोध्या 62, शाहजहांपुर 80, बाराबंकी 17, बुलंदशहर 25, सहारनपुर 58, हापुड़ 10, हरदोई 22, संतकबीर नगर 43, कुशीनगर 155, चंदौली 37, गोंडा 58, मथुरा 19, बस्ती 42, महाराजगंज 47, संभल 13, सिद्धार्थ नगर 70, उन्नाव 48, कन्नौज 29, सुल्तानपुर 64, पीलीभीत 46, मुजफ्फर नगर 60, मिर्जापुर 49, इटावा 35, बहराइच 47, बिजनौर 48, मैनपुरी 46, फिरोजाबाद 26, अमरोहा 50, सोनभद्र 38, रायबरेली 17, सीतापुर 86, जालौन 20, प्रतापगढ़ 71, लखीमपुर खीरी 61, फतेहपुर 53, मऊ 27, भदोही 14, बागपत 05, बदायूं 10, अमेठी 38, औरैया 14, शामली 12, ललितपुर 21, कासगंज 21, एटा 16, कौशांबी 22, कानपुर देहात 14, बलरामपुर 38, हमीरपुर 11, आंबेडकर नगर 28, बांदा 08, हाथरस 07, चित्रकूट 07 और श्रावस्ती में 11 मरीज मिले हैं। इसके अलावा 47 मरीजों की मौत हुई है और 2999 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। एक लाख से अधिक नमूने जांचे यूपी ने एक दिन में 102982 नमूने जांच करके फिर से रिकार्ड बनाया है। अब तक प्रदेश में 2996406 नमूने जांचे जांचे जा चुके हैं। उतर प्रदेश से जांच के मामले में सिर्फ तमिलनाडु लगभग दो लाख जांच ज्यादा करके आगे हैं। प्रदेश में अब 15678 मरीज होम आइसोलेशन और सेमी पेड में 178 लोग हैं।