अल्पसंख्यक कल्याण विभाग मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की घोषणा पूरी करने के लिए मदरसों से फिर आवेदन मांगने की तैयारी कर रहा है।
मुख्यमंत्री ने सरकार बनाते ही 146 मदरसों को अनुदान देने की घोषणा की थी। अभी 99 मदरसों को अनुदान मिल सका है। ऐसे में बचे हुए 47 मदरसों के लिए कवायद शुरू हो गई है।
दरअसल, प्रदेश सरकार मदरसों को अनुदान देने के लिए अब तक कई कोशिशें कर चुकी है। मानक में फिट न बैठने के कारण सरकार ने अनुदान देने के लिए मानकों में ढील भी दिया।
इसके बावजूद 99 मदरसे ही अनुदान के लिए सही पाए गए। सरकार ने इन सभी के आदेश जारी कर दिए हैं।