फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सस्ते दाम में दुकान व फ्लैट के नाम पर ठगे 47 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
राजाजीपुरम। ठाकुरगंज के मुसाहिबगंज निवासी मो. कामरान ने चौक स्थित घड़ियाली मस्जिद के पास रहने वाले बिल्डर दोस्त मो. रेहान के खिलाफ 18 अप्रैल को 47 लाख रुपये ठगने की एफआईआर कराई।
विज्ञापन

आरोप है कि एक वर्ष पहले रेहान ने उन्हें सराय माली खां और तंबाकू मंडी में सस्ते दाम पर दुकान और फ्लैट बनाकर देने का लालच दिया। झांसे में आकर कामरान ने 74 लाख रुपये दे दिए। काफी दिन इंतजार के बाद जब रजिस्ट्री करने को कहा तो आरोपी टालमटोल करने लगा। दबाव बनाने पर रेहान ने 27 लाख लौटाए और बचे 47 लाख देने से मना कर दिया और मारने की धमकी दी। इंस्पेक्टर ओमवीर सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें