फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway News: गोरखपुर इंटरसिटी सहित 46 और ट्रेनें निरस्त

Sat, 04 Jun 2022 02:10 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

गोंडा यार्ड रिमॉडलिंग के चलते गोरखपुर इंटरसिटी सहित 46 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। ये सभी ट्रेनें 10 जून तक रद्द रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोंडा यार्ड रिमॉडलिंग के चलते 46 और ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। इनमें दिल्ली व मुंबई रूट की ट्रेनें शामिल हैं। दस जून तक इन ट्रेनों के कैंसिल हो जाने से कंफर्म टिकटों का संकट फिर से खड़ा हो गया है।

विज्ञापन


पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन गोंडा यार्ड रिमॉडलिंग का काम करवा रहा है। इसके चलते लखनऊ-गोरखपुर व वाराणसी इंटरसिटी समेत दिल्ली व मुंबई के लिए बीच की करीब 23 जोड़ी ट्रेनें रद्द कर दी हैं।

इनमें लखनऊ-गोरखपुर व वाराणसी इंटरसिटी, गोरखपुर-ऐशबाग, गोरखपुर-पनवेल, बान्द्रा-गोरखपुर, गोरखपुर-अमृतसर, गोरखपुर-बान्द्रा, गोरखपुर-आनन्द विहार टर्मिनस हमसफर एक्सप्रेस, बरौनी-लखनऊ, लखनऊ-पाटलीपुत्र, ग्वालियर-बरौनी, छपरा कचहरी-गोमतीनगर, सहरसा-नई दिल्ली एक्सप्रेस, दरभंगा नई दिल्ली एक्सप्रेस, जम्मूतवी-बरौनी एक्सप्रेस, आनन्दविहार टर्मिनस कामाख्या एक्सप्रेस, गांधीधाम-भागलपुर एक्सप्रेस, छपरा-मथुरा एक्सप्रेस, अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस, कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस, रक्सौल-आनन्दविहार टर्मिनस, न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर स्पेशल ट्रेन है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें