फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News : राज्यकर विभाग में तीन साल की सेवा पूरी कर चुके 450 पुलिसकर्मी हटेंगे, मुख्यालय ने 20 तक मांगी सूची

Tue, 10 Jan 2023 08:18 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

विभाग के प्रवर्तन कार्य में पुलिसकर्मियों को तीन साल के लिए तैनात किया किया जाता है। हालांकि अब यह अवधि दो वर्ष कर दी गई है। सूत्रों की माने तो इनमें बहुत से ऐसे पुलिसकर्मी हैं, जिनकी प्रतिनियुक्ति अवधि एक या दो साल पहले ही पूरी हो चुकी है, लेकिन वह अपनी पहुंच के बल पर अब भी जमे हुए हैं।
विज्ञापन
यूपी पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्यकर विभाग में तीन साल की प्रतिनियुक्ति अवधि पूरी करने वाले 450 से अधिक पुलिसकर्मियों को उनके मूल विभाग में भेजा जाएगा। इनमें इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर, हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल शामिल हैं। मुख्यालय ने सभी जोन के एडिशनल कमिश्नरों से इन पुलिस कर्मियों की सूची 20 जनवरी तक मांगी है।

विज्ञापन


दरअसल, विभाग के प्रवर्तन कार्य में पुलिसकर्मियों को तीन साल के लिए तैनात किया किया जाता है। हालांकि अब यह अवधि दो वर्ष कर दी गई है। सूत्रों की माने तो इनमें बहुत से ऐसे पुलिसकर्मी हैं, जिनकी प्रतिनियुक्ति अवधि एक या दो साल पहले ही पूरी हो चुकी है, लेकिन वह अपनी पहुंच के बल पर अब भी जमे हुए हैं। इनमें से कुछ तो एक-दो महीने के लिए मूल विभाग में जाकर फिर से राज्यकर में लौट आए हैं। इस स्थिति को देखते हुए मुख्यालय की ओर से सभी जोन को प्रारूप भेजकर पुलिसकर्मियों का सूची मांगी गई है। इस बार ऑनलाइन डाटा फीड किया जाएगा, जिससे प्रतिनियुक्ति अवधि पूरी होते ही अफसरों को पता चल जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें