फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News : आजमगढ़ क्षेत्र की 70 बसों को अधिकारियों ने लिया गोद, अधिकारी अपने स्तर से रखेंगे ध्यान

Tue, 10 Jan 2023 08:13 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

मऊ डिपो की 10, आजमगढ़ बलिया, बेल्थरारोड, दोहरीघाट डिपो की 10- 0 एवं अंबेडकरनगर डिपो से संचालित विभिन्न रूटों की 10-10 बसों को संबंधित डिपो के अधिकारियों ने गोद लिया है। क्षेत्रीय प्रबंधक और सेवा प्रबंधक द्वारा प्रत्येक डिपो से दो दो बस गोद ली गई हैं।
विज्ञापन
यूपी रोडवेज की बसें - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ क्षेत्र से संबंधित 07 डिपो की 70 बसों को ’परिवर्तन की ओर’ अभियान के तहत संबंधित अधिकारियों ने गोद लिया है। अब इन बसों में सुविधाएं इनके रखरखाव आदि की जिम्मेदारी भी इन अधिकारियों की होगी।

विज्ञापन


परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने निर्देश दिए थे कि बसों को गोद लेकर अधिकारी व्यवस्था में सुधार करें। निगम के एमडी संजय कुमार ने बताया कि इसकी कड़ी में अधिकारियों ने बसों को गोद लिया है। इसमें शाहगंज डिपो से अतरौलिया-प्रयागराज, भगासा-वाराणसी, शाहगंज-लखनऊ,   शाहगंज-कौशांबी,  शाहगंज-लखनऊ,  मित्तूपुर-वाराणसी रूट की 10 बसों को उसी डिपो के अधिकारियों ने गोद लिया है। 

इसी प्रकार मऊ डिपो की 10, आजमगढ़ बलिया, बेल्थरारोड, दोहरीघाट डिपो की 10- 0 एवं अंबेडकरनगर डिपो से संचालित विभिन्न रूटों की 10-10 बसों को संबंधित डिपो के अधिकारियों ने गोद लिया है। क्षेत्रीय प्रबंधक और सेवा प्रबंधक द्वारा प्रत्येक डिपो से दो दो बस गोद ली गई हैं। यह प्रक्रिया अन्य क्षेत्रों के सेवा प्रबंधक, क्षेत्रीय, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक भी अपनाएंगे। एमडी के मुताबिक इससे बसों के रख-रखाव, संचालन आदि में सुधार आयेगा। यात्रियों का क्षेत्रीय अधिकारियों से सीधे जुड़ाव होगा और निकटता भी बढ़ेगी। यात्रियों की समस्याओं से क्षेत्रीय अधिकारी अवगत होंगे तथा समस्या का स्थानीय स्तर ही शीघ्र निस्तारण हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें