फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर कारोबारी से 45 लाख ठगे

Wed, 01 Jan 2025 01:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। साइबर जालसाजों ने नाका के रहने वाले कारोबारी हरमीत सिंह से ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 44.82 लाख रुपये ठग लिए। उन्होंने 30 दिसंबर को साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


मोतीनगर के कायमखेड़ा स्थित दिलकश रेजीडेंसी निवासी हरमीत सिंह के मुताबिक कुछ समय पहले व्हाट्सएप पर शेयर ट्रेडिंग में निवेश का मैसेज आया। इसमें दिए गए नंबर पर संपर्क करने पर फोन उठाने वाले ने सैफ एजेंसी नाम से एप डाउनलोड कराया। उसने उक्त कंपनी में निवेश पर अच्छे मुनाफे का झांसा दिया। बातों में फंसाकर उनसे 12 बार में 44.82 लाख रुपये अलग-अलग खातों में जमा करा लिए। कुछ वक्त बाद बताया गया कि उन्हें 60 लाख का मुनाफा हुआ है। जब रकम निकालने का प्रयास किया तो उनको ग्रुप से बाहर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें