गोमतीनगर में रविवार को भी 20 मरीज पाए गए हैं। इसके अलावा चिनहट में 17, बाजार खाला में 12, ठाकुरगंज में 11, सरोजिनी नगर में 9, आलमबाग में 21, इंदिरा नगर में 22, तालकटोरा में 12, नाका में 10, हजरतगंज में 8, कृष्णा नगर में 12 और महानगर में नौ लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है।
कई जगह पूरे परिवार मिले
गोमती नगर के विभूति खंड में एक ही परिवार के छह, राजेंद्र नगर निवासी परिवार में छह, राजाजीपुरम निवासी परिवार में सात, अलीगंज निवासी परिवार में आठ लोग पॉजिटिव पाए गए हैं।
5 कालिदास मार्ग के सात मरीज: वीवीआईपी क्षेत्र 5 कालिदास मार्ग के सात लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इसमें तीन एक ही परिवार के हैं। जबकि चार लोग दो अलग-अलग परिवार के बताया जा रहे हैं।
डिस्चार्ज होने वालों में 150 से ज्यादा गंभीर मरीज
शनिवार को 429 मरीज डिस्चार्ज हुए थे। लेकिन रविवार को यह रिकॉर्ड भी टूट गया। एक साथ 580 मरीजों के डिस्चार्ज होने को स्वास्थ्य विभाग अपनी उपलब्धि के रूप में ले रहा है। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इसमें 150 से ज्यादा गंभीर मरीज भी डिस्चार्ज हुए हैं। यह मरीज लेवल 2 और लेवल तीन अस्पताल में भर्ती थे। जबकि अन्य सामान्य किस्म के मरीज हैं।