फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में अब तक एक लाख से ज्यादा कोरोना मरीज ठीक हुए पर एक और कैबिनेट मंत्री की मौत

Sun, 16 Aug 2020 06:26 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

यूपी में हर रोज कोरोना के नए मामलों की संख्या लगातार तेजी से बढ़ती जा रही है पर एक अच्छी बात ये है कि अब तक एक लाख से ज्यादा कोरोना मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं।

विज्ञापन

रविवार को कोरोना के 4454 नए केस पाए गए। रविवार शाम तक खबर आई कि यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान की भी मौत हो गई।

चेतन चौहान को 11 जुलाई को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था जिसके बाद उन्हें और दिक्कत होने पर लखनऊ पीजीआई से गुड़गांव के मेदांता अस्पताल मे भर्ती करवाया गया था। शनिवार की रात ज्यादा तबियत खराब होने पर उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया रविवार को उनकी मौत हो गई। इसके साथ ही पिछले 24 घंटों में मृतकों की संख्या 59 हो गई है।

बता दें कि उनके पहले यूपी सरकार की ही एक और कैबिनेट मंत्री कमल रानी वरुण का भी निधन कोरोना संक्रमण के कारण ही हुआ था।

लखनऊ में रविवार को 814 नए कोरोना मरीज पाए गए हैं जबकि 11 लोगों की मौत हुई है। हालांकि, अब तक प्रदेश में एक लाख कोरोना मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं जबकि प्रदेश में कुल मृतकों की संख्या 2449 है। इस समय प्रदेश में 51537 कोरोना के मामले सक्रिय हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें