फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार दूसरे दिन मरीजों की संख्या कम, पर 39 मौतों ने बढ़ाई चिंता, 4437 नए मामले मिले राजधानी में

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी में बीते 14 दिन में मंगलवार को सबसे कम संक्रमण के मामले मिले। हालांकि, 39 मौतों का आंकड़ा बता रहा है कि हालात गंभीर हैं। सोमवार के बाद लगातार दूसरे दिन भी नए केस में गिरावट दर्ज हुई। मंगलवार को 4437 मामले मिले।
विज्ञापन

13 अप्रैल के बाद से राजधानी में लगातार रोजाना होने वाले संक्रमण के मामलों की संख्या पांच हजार के पार मिल रही थी। इसके बाद सोमवार को 4566 नए केस मिले थे, वहीं मंगलवार को इसमें और गिरावट हुई और आंकड़ा 4437 रहा। नए संक्रमितों के साथ स्वस्थ होने वालों का आंकड़ा भी मंगलवार को थोड़ा कम हुआ। मंगलवार को 5960 लोग स्वस्थ हुए, सोमवार को यह आंकड़ा 6035 था। रविवार को 6247 लोग स्वस्थ हुए थे।
24 अप्रैल के बाद दूसरी सबसे ज्यादा मौतें
लखनऊ में मंगलवार को 39 लोगों की संक्रमण से मौत हो गई। इससे पहले 24 अप्रैल को 42 की जान गई थी। लखनऊ में एक दिन में होने वाली मौतों का यह सर्वाधिक आंकड़ा था।
विज्ञापन

50 हजार से नीचे सक्रिय केस
लखनऊ में 18 अप्रैल के बाद मंगलवार को पहली बार सक्रिय केस का आंकड़ा 50 हजार से नीचे रहा। लखनऊ में मंगलवार को 49,064 सक्रिय केस दर्ज हुए। सोमवार को इनकी संख्या 50,627 और रविवार को 52,068 थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें