फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो छात्र रहस्यमय तरीके से लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
मटेराचौराहा/जरवलरोड। स्कूल और मदरसे में पढ़ने वाले दो छात्र रहस्यमय तरीके से गायब हो गए। परिवारीजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए थाने पर तहरीर दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। छात्रों का पता नहीं लग सका है।
विज्ञापन



कोतवाली नानपारा अंतर्गत मटेराचौराहा निवासी 13 वर्षीय आदर्श कुमार वर्मा सरस्वती ज्ञान मंदिर मटेरा में कक्षा सात का छात्र है। सोमवार सुबह वह घर से स्कूल के लिए निकला। लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा।


परिवारीजनों को चिंता हुई, तब खोजबीन शुरू की गई। पिता संजय कुमार वर्मा ने बताया कि स्कूल से संपर्क किया गया तो प्रधानाचार्य रामानुजन ने कहा कि आदर्श स्कूल आया ही नहीं था। रिश्तेदारों के यहां पिता ने पता किया, लेकिन बेटे का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन



इस पर कोतवाली में तहरीर दी गई है। मटेरा चौकी इंचार्ज अजय कुमार पांडेय ने बताय कि टीम गठित कर छात्र की तलाश की जा रही है।


उधर हुजूरपुर थाना अंतर्गत ग्राम लौकाही निवासी मोहम्मद इरशाद (14) पुत्र अब्दुल हक जरवल कस्बा में स्थित मदरसा जलीलिया फुरकानिया का छात्र है। इरशाद के भाई मोहम्मद असलम ने बताया कि तीन माह पूर्व इरशाद घूूमने के लिए घर आया था।


पखवारे भर पूर्व वह मदरसे के लिए घर से निकला। असलम ने बताया कि पांच दिन पहले एक काल आई, जिसके द्वारा भाई पर आरोप लगाए गए। कहा गया कि उसे मदरसे से ले जाएं। असलम ने कहा कि दूसरे दिन वह मदरासे को पहुंचा, लेकिन भाई का पता नहीं चला।


काफी खोजबीन के बाद असलम ने भाई इरशाद के गायब होने की तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक मधुपनाथ मिश्र ने बताया कि केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। शीघ्र ही मामले का पर्दाफाश किया जाएगा। असलम ने अपहरण की आशंका जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें