फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सगे भाई को धारदार हथियार से काट डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
रिश्तों का कत्ल : आरोपी कर रहा था भाई पर तंत्रमंत्र का संदेह
विज्ञापन

थानगांव (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में बुधवार की रात एक व्यक्ति ने अपने सगे भाई को धारदार हथियार से काटकर मौत के घाट उतार दिया। बाद में शव को घर के बाहर छोड़ भाग गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

थानगांव के ग्राम चमारन पुरवा निवासी सुखराज (50) बुधवार रात छप्पर के नीचे सो रहा था। अचानक आधी रात के वक्त सुखराज का छोटा भाई धीरज वहां पहुंच गया। इससे पहले कि सुखराज कुछ समझ पाता, धीरज ने उसके ऊपर हमला बोल दिया।
विज्ञापन


बताते हैं कि धीरज जब धारदार हथियार से वार कर रहा था तभी बचाव के लिए सुखराज छप्पर के नीचे से निकलकर भागा तो जरूर, लेकिन घर के बाहर आते ही वह गिर पड़ा। उसके गिरते ही धीरज तब तक प्रहार करता रहा, जब तक सुखराज निढाल नहीं हो गया।

चीख सुनकर गांव के लोग शोर मचाते हुए घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। भीड़ को देख हमलावर धीरज वहां से भाग गया। तब तक सुखराज की मौत हो चुकी थी। घटना के संबंध में सुखराज की पत्नी सुखरानी ने अपने देवर धीरज के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।

आरोप लगाया है कि धीरज संदेह करता था कि सुखराज तंत्रमंत्र करता है। आरोप है कि करीब एक वर्ष पूर्व किन्हीं कारणों से धीरज की पत्नी की मौत हो गई थी। इसके बाद धीरज यह मानने लगा था कि सुखराज के तंत्रमंत्र के चलते ही उसकी पत्नी की मौत हो गई।

इस बात को लेकर अक्सर दोनों भाइयों में विवाद भी होता रहता था। आरोप है कि उसी संदेह के चलते धीरज ने अपने भाई सुखराज को मौत के घाट उतार दिया। थानाध्यक्ष राजेश कुमार राय ने बताया कि मृतक की पत्नी की तहरीर पर धीरज के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

जब तक पत्नी व मां बचाती, तब तक कत्ल कर चुका था धीरज
भाई के हाथ मौत के घाट उतारे गए सुखराज की पत्नी सुखरानी की माने, तो बुधवार रात सुखराज अलग सो रहा था। जबकि उसकी पत्नी सुखरानी व मां जुगराता देवी अलग सो रहीं थी। सुखरानी का कहना है कि आधी रात के वक्त चीख सुनकर उनकी नींद टूटी।
विज्ञापन


इस पर सुखरानी ने अपनी सास जुगराता को जगाया। सास व बहू बाहर आईं, तो देखा कि धीरज धारदार हथियार से सुखराज पर ताबड़तोड़ प्रहार कर रहा था। जबकि सुखराज निढाल होकर जमीन पर पड़ा था। पत्नी बोली कि जब तक वह समझ पाती, तब तक धीरज सुखराज की हत्या कर निकल भागा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें