फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो हिस्सों में बंटी मालगाड़ी, छह ट्रेनें लेट

विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीराबाद (बाराबंकी)। गोंडा से लखनऊ जा रही एक मालगाड़ी की कपलिंग अचानक टूट गई, जिससे ट्रेन दो हिस्सों में बंट गई। बुधवार को लगभग 10.50 बजे जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के करंद गांव के पास ट्रेन की कपलिंग टूटने से करीब छह एक्सप्रेेस ट्रेनों का आवागमन प्रभावित रहा। लगभग 42 मिनट तक मालगाड़ी रुकने के बाद उसकी कपलिंग सही करने कर आगे के लिए रवाना किया जा सका। हालांकि इस दौरान किसी को चोट नहीं पहुंची है।
विज्ञापन

गोंडा से लखनऊ जा रही डीसीएन लांग, हांग नाम की खाली मालगाड़ी की कपलिंग बुधवार को दिन में करीब 10.50 बजे अचानक टूट गई। जिले के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के करंद गांव के पास गेट संख्या 312 के पास जब ट्रेन दो हिस्सों में बंट गई तो यहां के गेटमैन रविंद्रनाथ गुप्ता ने इस बारे में ट्रेन के गार्ड को बताया। इसके बाद इसकी जानकारी होने पर ड्राइवर ने ट्रेन रोक दी। ट्रेन दो हिस्सों में बंटने की सूचना पर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया व मौके पर भीड़ लग गई। हालांकि इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ। गेटमैन व ट्रेन के स्टाफ ने मिलकर करीब 42 मिनट की मशक्कत के बाद कपलिंग जोड़ दी, जिसके बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना की जा सकी। रेलवे स्टेशन अधीक्षक जहांगीराबाद पीके मिश्रा ने कहा कि गोंडा से लखनऊ जा रही मालगाड़ी का प्रेशर ड्रॉप कर गया था, जिससे ट्रेन दो हिस्सों में बंट गई थी। ट्रेन रुकने से रेल यातायात पर कोई खास प्रभाव नहीं पड़ा है। करीब 42 मिनट तक मालगाड़ी रुकने के बाद प्रेशर सही होने पर वह लखनऊ के लिए रवाना हुई थी।


ट्रेन में लगे थे 90 डिब्बे
रेलवे गेटमैन रविंद्रनाथ गुप्ता ने बताया कि मालगाड़ी में दो इंजन के साथ 90 डिब्बे लगे थे। यह ट्रेन गोंडा में माल उतारने के बाद वापस लखनऊ जा रही थी। हालांकि गेटमैन द्वारा ट्रेन दो हिस्सों में बंटने की जानकारी समय पर ड्राइवर को देने के चलते ट्रेन मौके पर ही रुक गई। यदि समय पर इस बात का पता न लग पाता तो आधी ट्रेन खड़ी रहती, जबकि आधी काफी दूर जा सकती थी।
विज्ञापन


यह ट्रेनें हुईं प्रभावित
मालगाड़ी की कपलिंग टूटने के चलते गोरखपुर रेलमार्ग पर 42 मिनट तक ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा। इसके चलते इधर से निकलने वाली पाटिलपुत्र एक्सप्रेस, इंटरसिटी एक्सप्रेस, गोरखपुर-लखनऊ एक्सप्रेस समेत करीब छह ट्रेनें बाराबंकी, जहांगीराबाद व बुढ़वल स्टेशनों पर खड़ी रहीं। वहीं कोहरे के चलते भी सरयू यमुना एक्सप्रेस, कैफियत एक्सप्रेस, गोरखधाम एक्सप्रेस, अवध आसाम एक्सप्रेस, वैशाली एक्सप्रेस आदि ट्रेनें अपने निर्धारित समय से विलंब से चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें