भूखंड की लॉटरी निकालते जमीन के मालिक।
लखनऊ। एलडीए ने शुक्रवार को आईटी सिटी योजना के 414 विकसित भूखंड लॉटरी के जरिये आवंटित किए। ये भूखंड उन्हें दिए गए हैं, जिन्होंने लैंड पूलिंग योजना के तहत योजना में अपनी जमीन दी है।
एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने बताया कि आवंटन प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से हुई है और जमीन देने वालों के हाथों से ही लॉटरी की पर्चियां निकलवाई गईं। कुल छह श्रेणी के 414 भूखंड आवंटित हुए। लॉटरी ड्राॅ का यूट्यूब चैनल पर सीधा प्रसारण भी किया गया। जो भूखंड आवंटित किए गए हैं, उनमें 288 वर्गमीटर, 200 वर्गमीटर, 162 वर्गमीटर, 128 वर्गमीटर, 72 वर्गमीटर और 35 वर्गमीटर के भूखंड शामिल हैं।