फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बारिश से गुल रही 400 गांवों की बिजली

Sat, 28 Sep 2024 03:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
-रायबरेली में शुक्रवार को बछरावां क्षेत्र में झुका हुआ बिजली का पोल। 
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में दो दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश से बिजली आपूर्ति व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। बृहस्पतिवार रात में लाइनों में फॉल्ट आने से करीब 400 गांवों की बिजली गुल रही। कहीं पर तार टूटने से आपूर्ति बंद रही।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात करीब 10 बजे कठगर उपकेंद्र की 33 केवी लाइन में फॉल्ट आ गया। इससे रातभर बिजली गुल रही। इसी प्रकार गदागंज, सरेनी उपकेंद्र से निकली 33 व 11 केवी की लाइनों में फॉल्ट आ गया। इससे भी बिजली गुल रही। कहीं पर सुबह आठ बजे तो कई 10 बजे आपूर्ति शुरू हो सकी। कठगर उपकेंद्र से जुड़े गांवों की बिजली दोपहर 12 बजे बहाल हो पाई। मुख्य अभियंता आरपी प्रसाद ने बताया कि बारिश के चलते कुछ जगह समस्याएं आई थीं।

ट्रिपिंग और लो वोल्टेज से परेशान उपभोक्ता
बछरावां। ब्लॉक क्षेत्र के विशनपुर उपकेंद्र से समोधा, राजामऊ, चूरूवा, जोहवाशर्की से 50 गांवों को बिजली मिलती है। पिछले एक सप्ताह से लोगों को महज 10 से 12 घंटे बिजली मिल रही है। उपभोक्ता सुरज, भोला, शंकर, सत्यम ने बताया कि वोल्टेज भी इतना कम रहता है कि बिजली उपकरण ठीक से काम नहीं करते। वहीं पिछले 15 दिनों से ग्रामीण क्षेत्रों में रात को अघोषित बिजली कटौती हो रही है। इससे लोगों को अंधेरे में रहना पड़ रहा है। संवाद
विज्ञापन


26 एमएम हुई बारिश, धान की फसल पर संकट
दो दिन से रुक-रुककर हो रही बारिश ने उमस भरी गर्मी से राहत तो मिली है, लेकिन यह बारिश धान की अगेती फसल के लिए आफत बन गई है। धान की अगेती फसल कटने को तैयार है। अक्तूबर के दूसरे सप्ताह में इसकी कटाई शुरू हो जाएगी। किसानों का कहना है कि बारिश और हवा के चलनेे से बालियां गिर रही हैं। यदि तेज बारिश हुई तो पूरी फसल चौपट हो जाएगी। शुक्रवार को जिले में 26 एमएम बारिश हुई। अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया। इंदिरा गांधी उड़ान अकादमी के मौसम विशेषज्ञ दीतेंद्र सिंह ने बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें