लखनऊ। ग्रीन कॉरिडोर के तीसरे फेज के काम के लिए जी-20 रोड के किनारे से करीब 400 पेड़ काटे जा रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार, सड़क के किनारे करीब दो किलोमीटर के दायरे में फैले पेड़ों की कटाई की जाएगी।
पेड़ काटने वाले कर्मचारियों ने बताया कि कॉरिडोर के निर्माण के लिए तीन चरणों में पेड़ों की कटाई होगी। पहले चरण में 205, दूसरे चरण में 128 और तीसरे चरण में 81 पेड़ काटे जाएंगे। अभी तक 100 से अधिक पेड़ों की कटाई हो चुकी है। कर्मचारियों ने बताया कि काटे जा रहे पेड़ चिलबिल प्रजाति के हैं और ये करीब 7 से 10 वर्ष पुराने हैं। इनकी लंबाई अधिक होने के कारण विशेष तकनीक के जरिये इनकी कटाई की जा रही है।
एक पेड़ के बदले लगेंगे 10 पेड़
डीएफओ सितांशु पांडेय ने बताया कि पेड़ों की कटाई के लिए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) को अनुमति दी गई है। ये पेड़ विकास योजनाओं के लिए काटे जा रहे हैं। इसके एवज में एक पेड़ के बदले 10 नए पेड़ लगाए जाएंगे। एलडीए को दी गई अनुमति में इस शर्त को स्पष्ट रूप से रेखांकित किया गया है।
जी-20 रोड पर काटे जा रहे पेड़।
जी-20 रोड पर काटे जा रहे पेड़।
जी-20 रोड पर काटे जा रहे पेड़।
जी-20 रोड पर काटे जा रहे पेड़।
जी-20 रोड पर काटे जा रहे पेड़।
जी-20 रोड पर काटे जा रहे पेड़।
जी-20 रोड पर काटे जा रहे पेड़।
जी-20 रोड पर काटे जा रहे पेड़।
जी-20 रोड पर काटे जा रहे पेड़।
जी-20 रोड पर काटे जा रहे पेड़।