फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: उच्च जोखिम की श्रेणी में बोतलबंद पानी, बीआईएस की जांच में खुलासा; 15 हजार करोड़ से ज्यादा का कारोबार

Sun, 15 Dec 2024 10:17 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अभिषेक गुप्ता, अमर उजाला, लखनऊ

सार

यूपी में बोतलबंद पानी के 40% सैंपल फेल मिले हैं। बीआईएस की जांच में सैंपल मानकों पर खरे नहीं मिले। यह कारोबार करीब 15 हजार करोड़ से ज्यादा का हो चुका है। 
विज्ञापन
बोतलबंद पानी के 40 फीसदी सैंपल बीआईएस की जांच में फेल। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) ने बोतलबंद पीने के पानी को उच्च जोखिम की श्रेणी में रखा है। यूपी में इस्तेमाल होने वाले पैकेज्ड पेयजल के 40 फीसदी सैंपल बीआईएस की जांच में फेल हो गए हैं। इसे देखते हुए उत्पादन इकाइयों को पैकेज्ड पेयजल की गुणवत्ता सुधारने की चेतावनी दी। साथ ही हर महीने सैंपल लिए जा रहे हैं। 

विज्ञापन


महाकुंभ के मद्देनजर विशेष निगरानी की जा रही है और अपंजीकृत बोतलबंद पानी बेचने वाली इकाइयों पर छापे मारने की तैयारी की जा रही है। प्रयागराज, बनारस व अयोध्या सहित प्रदेश के तमाम जिलों में बोतलबंद पानी की करीब 450 इकाइयां पंजीकृत हैं। 

15 हजार करोड़ से ज्यादा का कारोबार

इसके अलावा अपंजीकृत इकाइयों की संख्या लगभग 600 है। फ्लैवर्ड वाटर के नाम से अलग इकाइयां हैं, जो खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) के कंट्रोल में आती हैं। यूपी में ही बोतलबंद पानी का कारोबार 15 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें