फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरी लहर से लड़ने की तैयारी : यूपी में 78 हजार से ज्यादा आइसोलशन और आईसीयू बेड तैयार, 24 घंटे में सिर्फ 40 संक्रमित मिले

Mon, 19 Jul 2021 08:36 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए योगी सरकार की ट्रिपल टी अर्थात टेस्ट, ट्रैक और ट्रीट की नीति कारगर साबित हो रही है। बीते 24 घंटे में प्रदेश में 2,18,725 नमूनों की जांच की गई जबकि सिर्फ 40 नए संक्रमित मिले हैं। वहीं, प्रदेश में अब सक्रिय मरीजों की संख्या सिर्फ 1188 ही रह गई है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी सरकार ने कोरोना की संभावित तीसरी लहर से लड़ने की तैयारी कर ली है। प्रदेश सरकार का दावा है कि तीसरी लहर का सामना करने के लिए पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। प्रदेश के 714 अस्पतालों में 78,716 आइसोलेशन और आईसीयू बेड तैयार किए जा चुके हैं। जबकि अस्पतालों में 92,00 से ज्यादा पीडियाट्रिक आईसीयू (पीकू) बेड तैयार हैं।

विज्ञापन


प्रदेश में 171 से अधिक ऑक्सीजन प्लांट लग चुके हैं। वहीं, 541 प्लांट पर तीव्र गति से काम चल रहा है। ऑक्सीजन जेनरेटर के माध्यम से 15 फीसदी ऑक्सीजन की 3300 से अधिक बेडों पर आपूर्ति की जा रही है।

दूसरी तरफ, कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए योगी सरकार की ट्रिपल टी अर्थात टेस्ट, ट्रैक और ट्रीट की नीति कारगर साबित हो रही है। बीते 24 घंटे में प्रदेश में 2,18,725 नमूनों की जांच की गई जबकि सिर्फ 40 नए संक्रमित मिले हैं। वहीं, प्रदेश में अब सक्रिय मरीजों की संख्या सिर्फ 1188 ही रह गई है।
विज्ञापन


पिछले 24 घंटे में केरल में 13,956, महाराष्ट्र में 9,000, आंध्र प्रदेश में 2,974, तमिलनाडु में 2,079 और ओडिशा में 2,215 नए केस आए हैं। अलीगढ़, चित्रकूट, हाथरस, कासगंज, महोबा, शामली और श्रावस्ती कोरोना मुक्त हो चुके हैं। 55 जिलों में एक भी नया संक्रमित नहीं मिला है। 20 जिलों में एक अंक में आए नए केस आए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में पांच मई से विशेष अभियान के तहत 70 हजार से अधिक निगरानी समितियां डोर टू डोर जाकर स्क्रीनिंग कर रही हैं।

उत्तर प्रदेश में कोरोना के नए संक्रमितों की संख्या में लगातार कमी आ रही है जबकि अन्य राज्यों में संक्रमित बढ़ रहे हैं। आबादी के लिहाज से उत्तर प्रदेश से काफी छोटे राज्यों महाराष्ट्र, पंजाब, राजस्थान और छत्तीसगढ़ से राज्य की स्थिति बेहतर है। सरकार का दावा है कि पंजाब, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, नागालैंड, गोवा, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, अंडमान और निकोबार, मेघालय, मणिपुर, पुडुचेरी, झारखंड, सिक्किम, जम्मू कश्मीर, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु और बिहार में यूपी से ज्यादा मौतें हुई हैं।

विज्ञापन

संभावित तीसरी लहर से निपटने को रहें तैयार : योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि चिकित्सा विशेषज्ञों ने तीसरी लहर की संभावना जताई है। इससे निपटने के लिए हर स्तर पर तैयारी रखें। कोविड प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन किया जाए। कोविड संक्रमण से बचाव और उपचार के संबंध में ट्रेस, टेस्ट एंड ट्रीट की नीति को प्रभावी ढंग से लागू किया जाए। वह सोमवार को लोक भवन में उच्च स्तरीय बैठक को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना संक्त्रस्मण पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है। इसलिए किसी तरह की लापरवाही ना हो। पूरी तत्परता से निगरानी की जाए। उन्होंने मेडिकल कॉलेजों एवं अस्पतालों में अग्नि शमन व्यवस्था की समीक्षा करने के निर्देश दिए। मेडिकल कॉलेजों में पीडियाट्रिक आईसीयू के निर्माण की गति बढ़ाने का निर्देश दिया। अधिकारियों ने बताया कि मेडिकल कॉलेजों में अब तक 6400 से अधिक पीआईसीयू व आइसोलेशन बेड तथा स्वास्थ्य विभाग के अस्पतालों में लगभग 2800 बेड तैयार किए जा चुके हैं।

इसी तरह आक्सीजन प्लांट की समीक्षा के दौरान बताया गया कि 541 ऑक्सीजन संयंत्रों के निर्माण की स्वीकृति प्राप्त हुई है। इनमें से179 ऑक्सीजन संयंत्र क्रियाशील हैं। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में निजी संस्थानों द्वारा ट्रॉमा सेंटर तथा सुपर स्पेशियलिटी सुविधाओं के नाम पर अधोमानक सेवाएं मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कोरोना वैक्सीनेशन कराने पर जोर देते हुए कहा कि इसके लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्त्रिस्या को प्रोत्साहित किया जाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें