फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के नाम पर कारोबारी से ऐंठे 40 लाख

Thu, 14 Aug 2025 01:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

लखनऊ। चिनहट चौराहा निवासी कारोबारी शशांक गिरि से दंपती व एक अन्य ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के नाम का इस्तेमाल कर 40 जिलों में टेंडर दिलाने का झांसा देकर 40 लाख रुपये ऐंठ लिए। मामले में कोर्ट के आदेश पर बुधवार को गोमतीनगर विस्तार पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

कृषि यंत्रों के कारोबारी शशांक के मुताबिक 2020 में परिचित रजनीश पांडेय ने उनकी मुलाकात गोमतीनगर विस्तार निवासी अभितोष अस्थाना, उसकी पत्नी नम्रता व रवितोष से कराई थी। घनिष्ठता बढ़ने पर 2023 में अभितोष ने कहा कि सरकार एग्री स्टैक योजना चला रही है। इसके तहत सरकार टेंडर निकाल रही है।
विज्ञापन


उसने कहा कि प्रति जिले के हिसाब से टेंडर के लिए एक लाख रुपये देने होंगे। यह रकम ब्लैकमनी के तौर पर कृषि विभाग के संयुक्त निदेशक और राज्य कृषि मंत्री के पास जाएगी। झांसे में आए शशांक ने प्रति जिले के हिसाब से टेंडर के लिए 40 लाख रुपये ठगों को दे दिए।
विज्ञापन


बड़े नेताओं के घर में रखे कार्यक्रम
कारोबारी का आरोप है कि ठग उन्हें रायबरेली के डीह ब्लाॅक प्रमुख विवेक सिंह, बलरामपुर के कृषि विभाग के अधिकारियों के दफ्तरों में आयोजित कार्यक्रमों में भी ले गए। पीड़ित ने बताया कि ठगों ने उनसे यह भी कहा था कि टेंडर दिलाने में अमेठी की पूर्व सांसद स्मृति ईरानी शामिल हैं। काफी दिन बीतने पर भी उन्हें टेंडर नहीं मिला। विरोध पर आरोपियों ने उन्हें हत्या की धमकी दी। पीड़ित ने जब गोमतीनगर विस्तार पुलिस से शिकायत की तो कोई कार्रवाई नहीं हुई। लिहाजा पीड़ित ने कोर्ट की शरण ली। इंस्पेक्टर सुधीर अवस्थी के मुताबिक पीड़ित को बयान के लिए बुलाया गया है। तफ्तीश में जो भी साक्ष्य मिलेंगे उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें