फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: माइनर कटने से 40 बीघा फसल जलमग्न

Wed, 05 Jun 2024 09:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लहरपुर। टकेली गांव के मजरा रानी पुरवा के पास तेंदुआ माइनर से निकली महाराज नगर माइनर चार दिन पूर्व रविवार को कट गई थी। माइनर कटने से करीब 40 बीघा फसल जलमग्न हो गई। ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग को सूचना दे दी है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि तेंदुआ माइनर टकेली के रानी पुरवा गांव के पास पानी के दबाव के चलते कट गई। माइनर कटने से राम प्रसाद के खाली पड़े खेत में नहर की मिट्टी भर गई। नहर का पानी भरने से सुशील चंद की पांच बीघा मेंथा की फसल, आठ बीघा गन्ने की फसल, विजय बहादुर का सात बीघा गन्ना, कमलेश कुमार का छह बीघा गन्ना, रमेश कुमार का दस बीघा गन्ना और राजेश की चार बीघा गन्ने की फसल डूब गई।
माइनर कटने से क्षेत्र के अल्हना, शादीपुर, फतेहपुर, महाराज नगर, मानपुर, गूरेपारा कौड़िया व अन्य गांवों में पानी न जाने के कारण किसान फसलों की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। अवर अभियंता तेंदुआ माइनर शिवप्रताप ने बताया कि माइनर कटने की सूचना मिली है। किसानों को सिंचाई के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें