फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में चार नए मरीज मिले, तीन कैसरबाग इलाके के

Wed, 13 May 2020 02:43 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
लखनऊ में मंगलवार को चार नए मरीज मिले। इनमें तीन कैसरबाग सब्जी मंडी इलाके के और एक खदरा का है। कैसरबाग में मिले तीन मरीजों में दो का कनेक्शन सब्जी मंडी से है, तीसरा मोटर पार्ट्स विक्रेता बताया जा रहा है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग इसके जरिये वायरस के फैलाव का आकलन करने में जुटी है। वहीं, राजधानी में कुल मरीजों की संख्या 266 पहुंच गई है, जिनमें 186 यहीं के मूल निवासी हैं।  

कैसरबाग सब्जी मंडी इलाके में दो दिन बाद मरीज मिले हैं। इनमें दो यहां के मूल निवासी हैं और इनके परिवार में एक महिला पहले से पॉजिटिव मिली थी। दोनों को केजीएमयू भेजा गया है।
विज्ञापन


तीसरे मरीज मोटर पार्ट्स विक्रेता को लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चौथा मरीज खदरा का है। निजी अस्पताल में 35 वर्षीय युवक को डायलिसिस से पहले कोरोना जांच कराने को कहा था।
Trending Videos
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों की जांच के दौरान मिला मरीज

निजी पैथोलॉजी में जांच की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। युवक को पीजीआई में भर्ती कराकर उसके परिवार के आठ लोगों के सैंपल लिए गए हैं।

जानकारी के अनुसार सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम शुभम टॉकिज के पास पुलिसकर्मियों की जांच कर रही थी। इस दौरान उधर से गुजर रहे युवक ने भी जांच की इच्छा जाहिर की।

उसकी पास में ही मोटर पार्ट्स की दुकान है। मंगलवार को पुलिसकर्मियों की रिपोर्ट तो निगेटिव आई, लेकिन मोटर्स पार्ट्स विक्रेता की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। ऐसे में अब उसके परिवार के लोगों को क्वारंटीन को कहा गया है। बुधवार को इनकी व आस-पास के लोगों की जांच कराई जाएगी।   

- 189 नमूने लिए गएः अमीनाबाद के कसाईबाड़ा, मारवाड़ी गली, भूसामंडी, गन्ने वाली गली, गोलागंज, हैदर मिर्जा रोड आदि क्षेत्रों में तीन सदस्यीय टीमों ने सर्वे किया। 189 लोगों के नमूने लिए गए।
- 15 मरीज डिस्चार्जः लखनऊ के नौ समेत कुल 15 मरीज मंगलवार को डिस्चार्ज किए गए। इन्हें 14 दिन होम क्वारंटीन को कहा गया है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक केजीएमयू से चार, पीजीआई से चार, सिविल अस्पताल से दो और राम सागर मिश्रा अस्पताल से पांच मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। इनमें छह दूसरे जिलों के हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें