फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी के बब्बर शेर आ गए अखिलेश के साए में

Sat, 21 Dec 2013 12:46 PM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
नरेन्द्र मोदी केगुजरात से चार एशियाई बब्बर शेर शनिवार तड़के लखनऊ चिडिय़ाघर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन


चारों शेर अखिलेश सरकार के मेगा प्रोजेक्ट इटावा लॉयन सफारी के लिए लाए गए हैं।

शेरों को लेकर आई टीम को शुक्रवार रात ही लखनऊ पहुंचना था, लेकिन घने कोहरे के कारण उनकी रफ्तार धीमी हो गई और तड़के साढ़े चार बजे लखनऊ पहुंच पाए।

पढ़ें- 55 घंटे बाद लखनऊ जू में दहाड़ेंगे चार और शेर

शक्करबाग जू के अधीक्षक वीजे राणा के मुताबिक, वन्यजीवों के एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत लखनऊ जू की टीम दो मादा और दो नर शेरों को सौंपा गया है।

पीसीसीएफ वन्यजीव डॉ. रूपक डे ने बताया कि इन बब्बर शेरों को कुछ दिनों के लिए लखनऊ जू के कोरेनटाइन बैरक में रखा जाएगा।

बाद में इन्हें इटावा लॉयन सफारी प्रजनन केंद्र में शिफ्ट कर दिया जाएगा। इससे पहले इस प्रोजेक्ट के लिए अप्रैल में हैदराबाद और राजकोट चिडिय़ाघर से दो जोड़े एशियाई शेर आ चुके हैं।

इनमें से एक जोड़ा फिलहाल लखनऊ के चिडिय़ाघर में है जबकि दूसरा कानपुर चिडिय़ाघर में।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें