फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: स्पोर्ट्स कॉलेज में दाखिले की प्रारंभिक परीक्षा में जुटे 393 खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। कुर्सी रोड स्थित गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में दाखिले के लिए आयोजित चयन ट्रायल में बड़ी संख्या में युवा खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। उत्तर प्रदेश स्पोर्ट्स कॉलेजेस सोसाइटी के अधीन प्रदेश भर के पांच स्पोर्ट्स कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया के तहत यह संयुक्त प्रारंभिक चयन परीक्षा आयोजित की गई।
विज्ञापन


24 और 25 मई को हुए इस ट्रायल में लखनऊ और कानपुर मंडल से कुल 393 खिलाड़ियों ने भाग लिया। यह चयन परीक्षा कक्षा छह, नौ और 11 में प्रवेश के लिए आयोजित की गई थी। इस वर्ष प्रतिभागियों की संख्या 264 से बढ़कर 393 हो गई है। ट्रायल के दौरान क्रिकेट में सबसे अधिक 181 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इसमें 109 बल्लेबाज, 67 गेंदबाज और पांच विकेटकीपर शामिल रहे।

इसके अलावा हॉकी में 43, एथलेटिक्स में 36 के अलावा फुटबॉल में 35, वॉलीबॉल, बैडमिंटन में 18, जूडो में सात में पांच, तैराकी में पांच, कुश्ती में पांच, जिम्नास्टिक में चार और कबड्डी में चार खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। अयोध्या के क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी अनिमेष सक्सेना ने पर्यवेक्षक के रूप में प्रक्रिया की निगरानी की। वहीं, सचिव प्रबंध समिति दीपेंद्र यादव ने खेल मैदानों का निरीक्षण कर खिलाड़ियों और उनके अभिभावकों को पूरी तरह से निष्पक्ष चयन प्रक्रिया का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें