फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: श्रमिक ने की आत्महत्या, कारण स्पष्ट नहीं

Tue, 26 May 2026 02:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
माल। कस्बा स्थित आंबेडकर मोहल्ला निवासी श्रमिक रिंकू (27) ने रविवार रात आत्महत्या कर ली। उन्होंने गांव के किनारे स्थित चेतराम की बाग में पेड़ पर गमछे के सहारे फंदा लगा लिया।
विज्ञापन

पिता मुन्ना लाल के अनुसार, रिंकू शाम साढ़े छह बजे मजदूरी कर घर लौटा था। कुछ देर बाद वह बाहर चला गया। बेटी संगीता ने खाना खाने के लिए कहा तो उसने जल्द लौटने की बात कही। रात नौ बजे बाग की सिंचाई करने गए ग्रामीणों ने पेड़ पर उसका शव देखा और परिजनों को सूचना दी। रिंकू अविवाहित था। पिता मुन्ना लाल ब्लड कैंसर के मरीज हैं। बहन संगीता की शादी की तैयारियां चल रही हैं। इंस्पेक्टर नवाब अहमद ने बताया कि आत्महत्या के कारण का पता नहीं चल सका है। परिजनों ने भी कोई आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें