उत्तर प्रदेश शासन ने शनिवार देर रात प्रांतीय पुलिस सेवा के अपर पुलिस अधीक्षक स्तर के 39 अधिकारियों के तबादले कर दिए। इनमें अधिकतर सीओ से अपर पुलिस अधीक्षक बने अधिकारी शामिल हैं जिन्हें नई तैनाती दी गई है।
लखनऊ पश्चिमी में लंबे समय से तैनात रहे विकासचंद्र त्रिपाठी को वाराणसी में अपर पुलिस अधीक्षक नगर बनाया गया है। लखनऊ कमिश्नरेट बनने के बाद उन्हें उसी स्थान पर अपर पुलिस उपायुक्त बना दिया गया था। विकास के स्थान पर गाजियाबाद में एसपी यातायात रहे श्यामनारायण सिंह की तैनाती की गई है।
यहां देखें पूरी लिस्ट: