लखनऊ। श्री जय नारायण मिश्रा केकेसी पीजी कॉलेज में मंगलवार को क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय की ओर से रोजगार मेला लगा। मेले में 830 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया, इसमें साक्षात्कार के बाद 385 का चयन नौकरी के लिए किया गया।
प्राचार्य प्रो. विनोद चंद्रा ने बताया कि मेले में करीब दस कंपनियों ने हिस्सा लिया। प्रोडक्शन ट्रेनी, टेलीकॉलर, सेल्स एग्जीक्यूटिव, लाइन ऑपरेटर व लोन ऑफिसर पद के लिए चयन प्रक्रिया हुई। इस मौके पर सेवायोजन कार्यालय से सहायक निदेशक व जिला रोजगार सहायक अधिकारी मौजूद रहे।