फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी: आपके लिए बनेंगे 38 हजार मकान

Thu, 30 Oct 2014 01:36 PM IST
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
इस वित्तीय वर्ष के दौरान शहरी क्षेत्र में रहने वालों के लिए 38 हजार मकान बनाए जाएंगे।
विज्ञापन


ये मकान गरीबों और सीमित आय वर्ग के लोगों के लिए होंगे। प्रमुख सचिव आवास सदाकांत ने बताया कि पिछले वित्तीय वर्ष में 52 हजार मकान बनाने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन मात्र 14 हजार मकान ही बनाए जा सके। बाकी 38 हजार मकान इस वर्ष बनाए जाएंगे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि ‘सबके लिए आवास’ योजना के तहत आवास विकास परिषद व विकास प्राधिकरण तीन प्रकार की योजनाएं चला रहे हैं।

इनमें नगरीय निर्बल वर्ग आवास योजना में मार्च 2014 तक 5824 बन चुके हैं और 11,248 का निर्माण चल रहा है।
अल्प आय वर्ग योजना में 3768 बन चुके हैं और 6812 का काम चल रहा है।

प्रमुख सचिव आवास ने बताया कि मध्यम आय और उच्च आय वर्ग आवास योजना में वर्ष 2013-14 में मध्यम आय के लिए 2635 बन चुके हैं तथा 7263 का काम प्रगति पर है। उच्च आय वर्ग के लिए 1845 भवन बन चुके हैं और 5628 का निर्माण चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें