फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायरस ने ली 37 की जान, 4126 नए केस, 4425 मरीज संक्रमण से उबरे

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी में संक्रमण ने बृहस्पतिवार को 37 लोगों की जान ले ली। वहीं, 4126 नए केस सामने आए। उधर, स्वस्थ होकर घर लौटने वालों का आंकड़ा भी बीते सात दिन में सबसे कम रहा। बृहस्पतिवार को 4425 लोग संक्रमण से उबरे। कोरोना से जान गंवाने वालों में सीनियर आईएएस अफसर और आईएएस एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक त्रिवेदी भी हैं। उन्होंने सुबह पांच बजे एसजीपीआई में अंतिम सांसें लीं। इसके साथ सूचना विभाग के सेवानिवृत्त उपनिदेशक प्रदीप कुमार गुप्ता की भी संक्रमण से मौत हो गई। वहीं, केजीएमयू की प्रो. शालिनी कौशल के पति डॉ. अवधेश का भी निधन हो गया।
विज्ञापन

एक सप्ताह में स्वस्थ होने वालों का सबसे कम आंकड़ा
राजधानी में बृहस्पतिवार को 4425 लोगों ने संक्रमण को मात दी। यह आंकड़ा भले ही नए मरीजों से ज्यादा हो, लेकिन यह एक सप्ताह में सबसे कम है। इससे पहले 21 अप्रैल को 2269 लोग स्वस्थ हुए थे। इसके बाद से लगातार स्वस्थ होने वालों का आंकड़ा बढ़ रहा था। 23 अप्रैल को यह आंकड़ा 7 हजार से भी ज्यादा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें