फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लारी इमरजेंसी में बढ़ेंगे 37 बेड, 15 दिन में शुरू होगी नई व्यवस्था

विज्ञापन
लारी कार्डियोलॉजी विभाग।
विज्ञापन
लखनऊ। केजीएमयू के लारी कार्डियोलॉजी विभाग की इमरजेंसी में मरीजों को जल्द ही बेड के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। यहां इमरजेंसी विस्तार का काम अंतिम चरण में है। इमरजेंसी के ऊपर स्थित पुराने वार्ड को आधुनिक इमरजेंसी सेटअप के रूप में विकसित किया गया है।
विज्ञापन

इसके शुरू होने से 37 अतिरिक्त बेड उपलब्ध होंगे। इसमें 16 भूतल पर और 21 पहले तल पर उपलब्ध होंगे। इससे गंभीर मरीजों को तत्काल भर्ती कर उनकी निगरानी और इलाज किया जा सकेगा। केजीएमयू प्रशासन अगले 15 दिनों में इस व्यवस्था को शुरू करने की तैयारी कर रहा है।
लारी की इमरजेंसी में रोजाना 150 से 200 मरीज पहुंचते हैं, जबकि यहां 21 बेड की डेडिकेटेड आईसीसीयू और इमरजेंसी एडमिशन की व्यवस्था है। मरीजों की संख्या के मुकाबले बेड कम होने से कई बार उन्हें स्ट्रेचर या बेड के लिए इंतजार करना पड़ता है। नए सेटअप से इमरजेंसी की क्षमता बढ़ेगी और मरीजों को राहत मिलेगी। इसके संचालन के लिए कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया भी 50 फीसदी से अधिक पूरी हो चुकी है। शेष भर्ती जल्द पूरी करने की तैयारी है।
विज्ञापन

केजीएममू के प्रवक्ता डॉ. केके सिंह ने बताया कि पुराने वार्ड का रिनोवेशन पूरा हो चुका है। यहां सेंट्रल ऑक्सीजन और सेंट्रल सक्शन की सुविधा विकसित की जा रही है। ऑक्सीजन गैस प्लांट समेत अन्य जरूरी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इन कार्यों को पूरा होने में करीब 15 दिन लगेंगे। इसके अलावा फायर सेफ्टी और आंतरिक फिनिशिंग का काम भी चल रहा है।
आईसीयू के ऊपर स्थित यह वार्ड 1980 के दशक में बनाया गया था। यहां पहले 18 सामान्य और चार प्राइवेट समेत कुल 22 बेड थे। लंबे समय तक इस्तेमाल के बाद वार्ड को खाली कराकर मरम्मत कराई गई। यहां भर्ती मरीजों को नई बिल्डिंग में शिफ्ट कर दिया गया है। इसी हिस्से में नई कैथ लैब भी तैयार की जा रही है, जिसका निर्माण लगभग पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें